
Samsung Galaxy Watch 8 Series Features : सैमसंग ने अपनी नई स्मार्टवॉच सीरीज गैलेक्सी वॉच 8, वॉच 8 क्लासिक और वॉच 8 अल्ट्रा को धमाकेदार अंदाज में पेश किया है। इस बार डिजाइन के साथ हेल्थ और AI फीचर्स में भी जबरदस्त अपग्रेड देखने को मिला है। अगर आप भी इस स्मार्टवॉच को खरीदने की सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं Galaxy Watch 8 सीरीज को खरीदने से पहले आपको क्या-क्या जानना चाहिए...
गैलेक्सी वॉच 8 अब 11% से ज्यादा पतली हो गई है, जिससे अब तक की सबसे स्लिम गैलेक्सी वॉच बन गई है। इसका नया अल्ट्रा Cushion डिजाइन आपकी कलाई पर शानदार फिट होता है। वॉच 8 और क्लासिक दोनों में Dynamic Lug सिस्टम है, जिससे पुराने स्ट्रैप अब इन नए मॉडल्स पर फिट नहीं होंगे।
वॉच 8 क्लासिक अब 64GB स्टोरेज और Ultra जैसे रोटेटिंग बेजल के साथ आया है। साथ ही इसमें एक नया क्विक एक्सेस बटन भी है, जिससे आप नोटिफिकेशन और फेवरेट फीचर्स को सेकेंड्स में एक्सेस कर सकते हैं।
इन तीनों मॉडल्स में राउंड सुपर AMOLED डिस्प्ले दिए गए हैं, जिनमें है 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी है। स्क्रीन को सैफायर क्रिस्टल ग्लास प्रोटेक्ट करता है। वॉच 8- 40mm और 44mm और वॉच 8 क्लासिक- 46mm है।
| वैरिएंट | बैटरी | स्टोरेज | कीमत |
|---|---|---|---|
| Watch 8 (BT 40mm) | 325mAh | 32GB | ₹32,999 |
| Watch 8 (BT 44mm) | 435mAh | 32GB | ₹35,999 |
| Watch 8 (LTE 40mm) | 25mAh | 32GB | ₹36,999 |
| Watch 8 (LTE 44mm) | 435mAh | 32GB | ₹39,999 |
| Watch 8 Classic (BT 46mm) | 445mAh | 64GB | ₹46,999 |
| Watch 8 Classic (LTE 46mm) | 445mAh | 64GB | ₹50,999 |
| Watch 8 Ultra | 590mAh | 64GB | ₹56,000 |
Galaxy Watch Ultra पावर सेविंग मोड में अब भी 100 घंटे तक का बैकअप देती है। इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और 25 जुलाई 2025 से इसकी सेल शुरू होगी। कलर ऑप्शन में Graphite, Silver, White, Titanium Blue जैसे प्रीमियम शेड्स मिल रहे हैं।