इस Facebook Group में महिलाएं बताती हैं लव, सेक्स और धोखे की कहानी, शेयर करती हैं 'डर्टी सीक्रेट'

इस तरह के ग्रुप्स को लेकर कुछ महिलाओं का कहना है कि किसी की तस्वीर शेयर करना या उनके बारे में कुछ भी बताना पूरी तरह गलत है। वहीं, कुछ महिलाओं का कहना है कि इस तरह के ग्रुप्स में गलत शख्स की जानकारी मिलने से अन्य महिला उसका शिकार होने से बच सकती है।

 

Satyam Bhardwaj | Published : Jan 28, 2023 12:04 PM IST

टेक डेस्क : इन दिनों ऑनलाइन डेटिंग (Online Dating) का ट्रेंड काफी तेजी से चल रहा है। दुनियाभर में लोग इसका यूज कर रहे हैं। हालांकि इसमें कई तरह का जोखिम भी होता है लेकिन अपना मनपसंद साथी चुनने के लिए डेटिंग ऐप्स पर आते हैं। फेसबुक (Facebook) पर इस तरह के कई ग्रुप चल रहे हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक फेसबुक डेटिंग ग्रुप के बारें में बताने जा रहे हैं, जहां महिलाएं लव, सेक्स और धोखे की कहानी बताने के साथ अपना सीक्रेट शेयर करती हैं। आइए जानते हैं..

पिछले साल शुरू हुआ था ग्रुप

यूके और यूएस में बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन डेटिंग में एक्टिव रहते हैं। यहां महिलाओं ने फेसबुक पर 'Are We Dating The Same Guy' नाम का एक सीक्रेट ग्रुप बनाया है। इस ग्रुप पर वे पुरूषों को लेकर रिव्यू शेयर करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसे पहले ग्रुप की शुरुआत पिछले साल मार्च में हुई थी। दो महीने बाद ही ऐसा ही एक ग्रुप लंदन में भी शुरू हुआ।

ग्रुप में 16 हजार से ज्यादा मेंबर्स

हाल के दिनों की बात करें तो लंदन ग्रुप की संख्या में काफी तेजी से इजाफा हुआ है। इस ग्रुप में 16 हजार से ज्यादा मेंबर्स है। पिछले कुछ महीनों में यूके के मैनचेस्टर, नॉटिंघम और एडिनबर्ग में हायपरलोकल ग्रुप भी सामने आए हैं। इस ग्रुप में हर तरह की महिलाएं शामिल हैं। बिना अपनी पहचान उजागर किए महिलाएं पोस्ट करती हैं। महिलाएं अक्सर info in comments या any के साथ कमेंट पोस्ट करती हैं। अगर ग्रुप में से कोई भी महिला उस पुरुष से पहले मिली हो तो वह अपनी तरफ से वहां एक नोट छोड़ देती है।

ग्रुप के नियम भी

इस ग्रुप में अगर कोई महिला शामिल होना चाहती है तो इसके लिए नियम भी बनाए गए हैं। यहां किसी के दिखावे को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती है। अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक है। किसी को डराना, धमकाना या संवेदनशील जानकारी शेयर करना भी मना है। इसके साथ ही ग्रुप से स्क्रीनशॉट लेकर भी आप कहीं साझा नहीं कर सकते हैं। ग्रुप में कई महिलाओं के लिए तो यह सिर्फ इंटरटेनमेंट का माध्यम है। जबकि कई महिलाओं के लिए यह ग्रुप काफी काम का है। ग्रुप में जुड़ी काफी सारी

ग्रुप में महिलाएं शेयर करती हैं सीक्रेट

ग्रुप में शामिल कई महिलाओं के लिए यहां जो भी बातें होती हैं, वे गॉसिप से बढ़कर है। इस ग्रुप में महिलाएं किसी पुरुष से मिले धोखे की जानकारी देते हैं। जैसे किसी पुरुष ने गलत तरीके से वीडियो बनाना के प्रेशर बनाया हो, या ऐसा कोई पुरुष जिन्होंने यौन संक्रमण के बावजूद कंडोम न पहनने का बहाना बनाए। एक महिला ने यह भी बताया कि उसके प्रेग्नेंट होने के बाद कैसे उसके साथी ने कहा कि उसे कभी प्यार ही नहीं करता था। इस तरह के कई अपने सीक्रेट महिलाएं यहां बताती हैं।

इसे भी पढ़ें

इंजीनियर्स से लेकर आर्किटेक्ट तक..ऑनलाइन लड़की ढूंढ रहे ये प्रोफेशनल्स, चूल्हा-चौका तक करने को तैयार

 

Alexa से पूछे गए ऐसे-ऐसे सवाल कि हंसी नहीं रोक पाएंगे, किसी ने गर्लफ्रेंड तो किसी ने पूछा- एलेक्सा क्या तुम्हारा कोई हसबैंड

 

 

Share this article
click me!