बारिश होगी या खुला रहेगा आसमान...5 Apps से पाएं हर मिनट के मौसम का हाल

Published : Jul 11, 2023, 11:57 AM ISTUpdated : Jul 11, 2023, 12:02 PM IST

टेक डेस्क : देश के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। ऐसे में घर से बाहर निकलने से पहले आप कुछ ऐप्स से मौसम का हाल जान सकते हैं कि कब बारिश होगी और कब धूप खिलेगी? इससे आप मुसीबत और भीगने से बच सकते हैं। आइए जानते हैं 5 Weather Apps के बारें में...

PREV
15
Windy.com

गूगल प्ले स्टोर में वेदर सर्च करने पर पहला ऐप विंडी ऐप आता है। मौसम का सटीक पूर्वानुमान लगाने के लिए यह ऐप जाना जाता है। यह ऐप मैप और सैटेलाइट इमेज से मौसम की जानकारी देता है। मैप में जाकर जूम इन कर जब आप अफनी लोकेशन पर क्लिक करेंगे तो अगले 7 दिन के हर घंटे का वेदर फोरकास्ट आपको मिल जाएगा।

25
AccuWeather

इस ऐप की सबसे बड़ी खूबी है कि यह चार महीने का वेदर फोरकास्ट एडवांस में बता देता है। ऐप मौसम का हेल्थ और जनरल एक्टिविटीज पर पड़ने वाले असर की जानकारी भी आपको दे देता है। मतलब आज की हवा खराब है, इससे अर्थराइटिस वालों को परेशानी हो सकती है। फिशिंग के लिए न जाएं। कंपोस्ट खाद बनाने के लिए शानदार समय है। इस तरह की जानकारी इस ऐप से मिल जाती है।

35
Weather Live And Forecast

इस लिस्ट में वेदर ऐप काफी एक्युरेसी वाला ऐप है। यूजर्स को भी यह काफी पसंद आया है। यह यूजर्स को मिनट टू मिनट वेदर की जानकारी देता है। अगरे घंटे के हर मिनट के मौसम की जानकारी भी इस ऐप से आप पा सकते हैं।

45
Weather Forecast Live radar

इस ऐप में अगले 7 दिन के हर घंटे का वेदर अपडेट, 45 दिनों के फोरकास्ट की जानकारी मिल जाती है। तेज बारिश, थंडरस्टॉर्म या हीटवेव के आने से पहले यह आपको स्पेशल अलर्ट भी करता है।

55
Weather And Radar

इस ऐप के फीडबैक में यूजर्स ने लिखा है कि इसकी जानकारी से दिमाग हिल जाता है। क्योंकि यह मौसम की जानकारी तो देता है है, वेदर न्यूज और एक्स्ट्रीम वेदर से बचने के उपाय भी बताता है।

इसे भी पढ़ें

Cyclone हो या तेज बारिश...पानी में नहीं खराब होगा फोन, अपनाएं खास Tips

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories