Fire Boltt की एडवांस फीचर्स वाली Smartwatch...क्लासिक डिजाइन में कहर ढा रही, 7 दिन चलेगी बैटरी!

Published : Jun 09, 2023, 04:20 PM ISTUpdated : Jun 09, 2023, 04:21 PM IST
Fire Boltt Blizzard

सार

Fire Boltt की एक क्लासिक डिजाइन वाली स्मार्टवॉच बेहद खास है। चार कलर ऑप्शन में अवेलबल इस स्मार्टवॉच का लुक गजब का है। इसकी बैटरी एक बार चार्ज होने पर 7 दिन तक आराम से चल सकती है।

टेक डेस्क : स्मार्टवॉच के शौकीन हैं तो क्लासिक डिजाइन में एडवांस फीचर्स और जबरदस्त लुक वाली इस Smartwatch पर एक नजर डाल लीजिए। इसी साल फरवरी में Fire-Boltt की लक्जरी एनालॉग घड़ी जैसी शानदार डिजाइन वाली Blizzard Smartwatch को मार्केट में उतारा था। अब यह स्मार्टवॉच आपके लिए चार अलग-अलग कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसे पहनकर बिल्कुल प्रीमियम वाला फील आता है। नए कलर ऑप्शन में गोल्ड, रोज गोल्ड, ब्लैक रोज गोल्ड और गोल्ड ब्लैक है। FlipKart और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर यह स्मार्टवॉच सिर्फ 3,799 रुपए में मिल रही है।

Fire Boltt Blizzard Specs

इस स्मार्टवॉच का सबसे ज्यादा अट्रैक्टिव इसकी क्लासिक डिजाइन है। स्मार्ट फंक्शनैलिटीज से लैस यह वॉच डुअल शेड्स में आ रही है। इसमें रोटेटिंग क्राउन, होम बटन और सीमलेस नेविगेशन जैसे बटन दिए गए हैं। इसे IP67 सर्टिफिकेशन भी मिला है। यह स्मार्टवॉच वाटर प्रूफ है। Fire Boltt Blizzard का डायल राउंड में 1.28 इंच का एचडी डिस्प्ले शो करता है।

Fire Boltt Blizzard Health Features

इस स्मार्टवॉच को कई तरह के हेल्थ फीचर्स से लैस किया गया है। मतलब फिटनेस की कई जानकारियां यह देती है। इस स्मार्टवॉच से आप हार्ट रेट मॉनिटर कर सकते हैं। ब्लड ऑक्सीजन लेवल ट्रैक करने के लिए इसमें SpO2 सेंसर कंपनी ने दिया है। स्लीप ट्रैकर के साथ महिलाएं के लिए भी कई सुविधाएं दी गई हैं। इसके साथ ही फिटनेस एक्टिविटीज को भी यह पूरा करती है। यह 120 गेम मोड की एक सीरीज को सपोर्ट करता है।

Fire Boltt Blizzard Battery

इस स्मार्टवॉच में इन बिल्ट स्पीकर और डायल पैड तो मिल रही रहा है, सीधे ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा भी है। वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट से बातचीत आसान होती है। इस स्मार्टवॉच में स्मार्ट नोटिफिकेशन की सुविधा है, जो यूजर को पूरे दिन अपडेट रखने का काम करती है। 220mAh बैटरी वाली स्मार्टवॉच एक बार फुल चार्ज करने पर 7 दिन तक चल सकती है।

इसे भी पढ़ें

लैपटॉप पर सबसे बड़ी छूट : धमाकेदार सेल में 35000 रुपए तक डिस्काउंट, डेल, लेनोवो, एचपी कोई भी खरीद लो

 

Samsung Galaxy Watch Series 2023 : आ रहे सैमसंग के धांसू स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ के साथ मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स

 

 

PREV

Recommended Stories

Samsung भारत में लॉन्च किया Galaxy Tab A11, जानें फीचर्स और कीमत
संचार साथी ऐप: साइबर सुरक्षा या जासूसी? एक्सपर्ट ने बताया सबसे कड़वा सच