अरे वाह ! TV-AC, मोबाइल-लैपटॉप पर 80 परसेंट तक का डिस्काउंट, यहां मिल रही सबसे बड़ी छूट

Flipkart Sale में आप एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन जबरदस्त छूट पर खरीद सकते हैं। आपको बैंक डिस्काउंट और EMI जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। इसके साथ ही पे लेटर और दूसरे बेनिफिट्स भी आपको प्रोडक्ट खरीदने पर मिल सकता है।

Contributor Asianet | Published : May 1, 2023 9:37 AM IST

टेक डेस्क : टीवी-एसी, मोबाइल या लैपटॉप खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जबरदस्त छूट वाली सेल आ रही है। Amazon के बाद अब Flipkart की अपकमिंग सेल का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। 5 मई से Flipkart Sale की शुरुआत होने जा रही है। 10 मई तक चलने वाले इस सेल में कई डिवाइस और प्रोडक्ट्स शानदार डिस्काउंट पर मिलेंगे। फ्लिपकार्ट की तरफ से Big Savings Days सेल की माइक्रो साइट लाइव हो गई है। इसे गर्मी की सबसे बड़ी सेल बताया जा रहा है। इस सेल में 80 परसेंट तक डिस्काउंट, बॉय वन गेट वन फ्री जैसे जरबदस्त ऑफर्स मिलेंगे। यहां जानें इस सेल में किस प्रोडक्ट पर कितनी छूट मिलेगी..

सस्ते में खरीदें स्मार्टफोन

Latest Videos

Flipkart Sale में कई स्मार्टफोन पर जबरदस्त छूट मिलेगी। इसमें आप बैंक डिस्काउंट का भी फायदा उठा सकते हैं। फ्लिपकार्ट पे लेटर और दूसरे बेनिफिट्स भी कस्टमर्स को मिलेंगे। हालांकि, फ्लिपकार्ट की तरफ से अभी सभी ऑफर्स को रिवील नहीं किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, इस बार के सेल में iPhone 13 पर जबरदस्त छूट मिलेगी। Samsung Galaxy S21FE, Samsung Galaxy Z Flip3 और Realme GT Neo 3T जैसे फोन पर 20 हजार रुपए से भी ज्यादा की छूट मिलेगी। इसके साथ ही POCO C55, MOTOROLA e13 जैसे फोन भी सस्ते में उपलब्ध होंगे।

लैपटॉप सिर्फ 15,000 में

इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स को 80 परसेंट तक की छूट पर खरीदने का मौका रहेगा। लैपटॉप सिर्फ 14,990 रुपए की शुरुआती कीमत पर खरीद सकेंगे। मॉनिटर और प्रिंटर तक 2,199 रुपए की स्टार्टिंग प्राइस पर मिलेंगे। टीवी और होम अप्लायंस पर आप 75 परसेंट तक की छूट का फायदा उठा सकते हैं।

एसी, फ्रिज और वाशिंग मशीन पर तगड़ी छूट

इस सेल में आप फ्रिज, वॉशिंग मशीन पर 55 प्रतिशत तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। आप सिर्फ 24,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर एसी खरीद सकेंगे। आपको माइक्रोवेव पर 45 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। इसके साथ ही No-Cost EMI पर भी आप सामान को खरीद सकते हैं। मतलब आप 2,333 रुपये की मंथली EMI पर एसी को घर मंगवा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

iPhone 14 पर 35,000 हजार से ज्यादा की छूट ! यहां चल रही धमाकेदार डील, जल्दी करें

 

OnePlus Nord 3 से Samsung Galaxy M54 तक...मई में आ रहे 5 धाकड़ फोन, देखें लिस्ट

 

 

Share this article
click me!

Latest Videos

LIVE: भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद नई दिल्ली में मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए
Varanasi Sai : काशी के मंदिरों से क्यों हटाई गई साईं बाबा की प्रतिमाएं ?
Kolkata RG Kar Medical Collage Case LIVE: कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की सुनवाई
Kolkata RG Kar Medical Collage Case LIVE: कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की सुनवाई
Congress LIVE: अभिषेक सिंघवी और श्री जयराम रमेश द्वारा कांग्रेस पार्टी की ब्रीफिंग।