18 साल पहले हुई थी Google Maps की शुरुआत, पहली बार इस शहर में हुआ था इस्तेमाल, दिलचस्प है यहां तक पहुंचने का सफर

Published : Jan 29, 2023, 10:02 AM IST
Google Maps

सार

गूगल की खास टेक्नोलॉजी Google Maps ने सफर को आसान बना दिया है। इसकी शुरुआत आज से 18 साल पहले हुई थी, तब ज्यादातर भारतीयों के पास मोबाइल नहीं थे। दूसरों को राह दिखाने वाले गूगल मैप्स का यहां तक पहुंचने का सफर काफी दिलचस्प रहा है।

टेक डेस्क : आपको कहीं जाना है और रास्ता ढूंढने में परेशानी हो रही है तो आप सबसे पहले क्या करेंगे? अपना मोबाइल निकालेंगे और गूगल मैप्स (Google Maps) पर डेस्टिनेशन ढूंढेंगे। इस टेक्नोलॉजी ने हमारे काम और सफर को काफी आसान बनाया है। ट्रैवलिंग में तो इसका यूज धड़ाधड़ होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस गूगल मैप्स की आप इतनी मदद लेते हैं, आखिर उसका इतिहास कैसा रहा है? उसकी शुरुआत कब हुई थी, उसे पहली बार किसने यूज किया था? अगर नहीं तो चलिए आपको बताते हैं...

18 साल पहले शुरू हुआ था Google Maps का सफर

आज आपको राह दिखाने वाले गूगल मैप्स को गूगल ने साल 2005 में लॉन्च किया था। शुरू होने के बाद इसका इस्तेमाल धीरे-धीरे शुरू हुआ और आखिरकार यह सबसे फायदेमंद फीचर में से एक बन गया है। गूगल ट्रिप प्लानर को एक स्टैंडअलोन प्रोडक्ट के तौर पर शुरू किया गया था और बाद में इसे Google Maps में जोड़ दिया गया। कुछ ही समय में इस सर्विस को दुनियाभर में इस्तेमाल किया जाने लगा। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आज 5 मिलियन से ज्यादा वेबसाइट और ऐप्स हर दिन गूगल मैप्स का यूज कर रहे हैं।

पहली बार इस शहर में इस्तेमाल

गूगल ट्रिप की मदद से पहला शहर पोर्टलैंड ढूंढा गया था। दिसंबर, 2005 में पोर्टलैंड का ओरेगन ट्रांजिट गूगल ट्रिप प्लानर का इस्तेमाल करने वाला पहला शहर था। ट्रैवलर ने इसकी मदद से सार्वजनिक परिवहन कार्यक्रम और रास्ता देखने में किया था।

कब आया था गूगल मैप्स का ऐप

गूगल मैप्स पर लंबे काम के बाद आखिरकार नवंबर, 2007 में गूगल ने गूगल मैप्स को और आसान बनाते हुए मोबाइल में ही इसकी सुविधा दे दी। यानी कि मोबाइल ऐप पेश किया। ऐप ने लोगों का काम और भी आसान बना दिया। 2008 में गूगल मैप का पहला एंड्रॉयड ऐप कंपनी ने लॉन्च किया और चार साल बाद 2012 में iOS ऐप को लाया गया। दुनिया का कोई भी रास्ता क्यों न हो, गूगल मैप्स की मदद से आप उसे ढूंढ ही लेंगे। यह आपके व्हीकल टाइप के हिसाब से आपको रास्ता दिखाता है और यह भी बता देता है कि अभी डेस्टिनेशन कितनी दूर है, वहां तक पहुंचने में कितना वक्त लगेगा।

इसे भी पढ़ें

इस Facebook Group में महिलाएं बताती हैं लव, सेक्स और धोखे की कहानी, शेयर करती हैं 'डर्टी सीक्रेट'

 

Alexa से पूछे गए ऐसे-ऐसे सवाल कि हंसी नहीं रोक पाएंगे, किसी ने गर्लफ्रेंड तो किसी ने पूछा- एलेक्सा क्या तुम्हारा कोई हसबैंड

 

 

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स