इंतजार खत्म ! आने वाला है Oneplus का पहला फोल्डेबल फोन, सैमसंग को मिलेगा तगड़ा कॉम्पटिशन

Published : May 05, 2023, 06:32 PM IST
OnePlus V Fold vs Galaxy Z Fold 5

सार

फरवरी, 2023 में वनप्लस का इवेंट हुआ था। उसी दौरान कंपनी ने अपने पहले फोल्डेबल फोन को लेकर बताया था कि वह भी इस सेगमेंट में एंट्री करने जा रही है। इस फोन की कड़ी टक्कर सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल फोन से होगा। जिसका टाइमफ्रेम भी वनप्लस वाला ही है।

टेक डेस्क : वनप्लस के पहले फोल्डेबल फोन OnePlus V Fold का इंतजार खत्म होने जा रहा है। इसकी लॉन्चिंग को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी साल के तीसरे क्वार्टर में वनप्लस अपना मोस्ट अवेटेड फोल्डेबल फोन लॉन्च कर सकती है। वनप्लस से पहले गूगल का फोल्डेबल फोन 10 मई, 2023 को आ रहा है। अब तक जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार, अगस्त महीने में वनप्लस का फोल्डेबल फोन आ सकता है। अगर ऐसा होता है, तब सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल फोन को तगड़ा कम्पटीशन मिलेगा। क्योंकि इस वक्त Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 भी आने वाले हैं।

OnePlus V Fold की खूबियां

वनप्लस का पहला फोल्डेबल फोन OnePlus V Fold के नाम से आ सकता है। हालांकि, अभी तक इस स्मार्टफोन की खूबियों की कोई जानकारी नहीं दी गई है। कई लीक्स में दावा किया जा रहा है कि OnePlus V Fold में Oppo Find N2 Flip की तरह ही खबियां हो सकती हैं। यह भी हो सकता है कि कंपनी अपने फोल्डेबल फोन को चीन के मार्केट तक ही सीमित रखे। इसे ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया जाएगा या नहीं, इसकी भी जानकारी नहीं मिल पाई है। कंपनी जल्द ही अपने इस फोल्डेबल फोन की डिटेल्स शेयर कर सकती है।

वनप्लस का पहला फोल्डेबल फोन

अगर OnePlus V Fold में ओप्पो के फोल्डेबल फोन की तरह ही स्पेशिफिकेशंस होते हैं, तो इस फोन में आपको 7.1 इंच की मेन डिस्प्ले और 5.54 इंच की कवर डिस्प्ले मिलेगा। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8+ Gen 1 पर चलेगा। इसमें रियर साइड पर ट्रिपल कैमरा सेटअप कंपनी दे सकती है। 50MP का मेन कैमरा, 48 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 32MP का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इस फोन में 4,520 एमएएच की बैटरी कंपनी दे सकती है। यह फोन काफी जबददस्त हो सकता है। अभी प्राइस की डिटेल्स नहीं मिल पाई है।

इसे भी पढ़ें

Vivo के धांसू 5G स्मार्टफोन लॉन्च, जबरदस्त कैमरा और पावरफुल बैटरी, लुक भी जबरदस्त

 

Realme Narzo N55 Price : बड़ी छूट के साथ जबरदस्त बैंक ऑफर, कम दाम में मिल रहा रियलमी का धांसू फोन

 

 

PREV

Recommended Stories

Jio ने ग्राहकों को दी गुड न्यूज, डबल डेटा और कॉलिंग के लिए 75 से 1000 तक एक्स्ट्रा मिनट
OPPO Find X9 Series के बारे में जानें सबकुछ: प्रो कैमरा-AI और दमदार बैटरी वाला नया फ्लैगशिप