Elon Musk Birthday: दुनिया के लिए गेमचेंजर हैं एलन मस्क के 5 Ideas, दो पर अभी भी काम चल रहा है...

एलन मस्क के आइडियाज और सोच से ऑटोमोबाइल से लेकर फाइनेंस और स्पेस सेक्टर में काफी बदलाव आए हैं। उनका सपना मंगल ग्रह पर इंसानों को बसाना और कॉलोनी बनाना है। इस पर काम भी तेजी से हो रहा है।

Satyam Bhardwaj | Published : Jun 28, 2023 10:12 AM IST / Updated: Jun 28 2023, 04:13 PM IST

टेक डेस्क : दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क आज 52 साल (Elon Musk Birthday) के हो गए हैं लेकिन नए-नए आइडियाज और इनोवेशन पर काम करना उन्हें बचपन से ही पसंद था। मस्क की उम्र 12 साल ही थी, जब उन्होंने इनवेंट करना शुरू कर दिया था। उनके पांच नए इनवेंशन ने दुनिया को बदलने का काम किया है। इसमें से दो पर अभी भी काम चल रहा है। मस्क के इनवेंट से जिन सेक्टर्स में बदलाव आए हैं, उनमें ऑटोमोबाइल से लेकर स्पेस तक शामिल है। आइए जानते हैं एलन मस्क के वो 5 आइडियाज, जो दुनिया के लिए गेमचेंजर बन गए हैं।

1. टेस्ला (Tesla)

टेस्ला इंक इनोवेटिव टेक्नोलॉजी के साथ रिन्युएबल एनर्जी इंडस्ट्री में गेम चेंजर की भूमिका में है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से लेकर बैटरी टेक्नोलॉजी, सोलर एनर्जी और एनर्जी स्टोरेज जैसे कई प्रोडक्ट्स इस कंपनी में बनते हैं। इसी की बदौलत दुनिया को ज्यादा सस्टेनेबल फ्यूचर की ओर जाने में मदद मिल रही है। साल 2003 में इस कंपनी की स्थापना हुई थी।

2. स्पेसएक्स (Spacex)

साल 2002 में एलन मस्क ने स्पेस-एक्स नाम की कंपनी बनाई। 18 साल बाद 31 मई, 2020 में इस कंपनी ने दुनिया का पहला प्राइवेट ह्यूमन मिशन लॉन्च कर इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया। इस मिशन में दो एस्ट्रोनॉट रॉबर्ट बेहेनकेन और डगलस हर्ले स्पेस में भेजे गए। 63 दिन स्पेस में रहने के बाद दोनों धरती पर वापस लौटे। इस कंपनी ने रियूजेबल रॉकेट टेक्नोलॉजी डेवलप कर सैटेलाइट लॉन्चिंग और दूसरे स्पेस मिशन्स को दुनिया के लिए काफी सस्ता और आसान बना दिया है।

3. पे-पाल (Pay Pal)

साल 1998 में पीटर थिएलल और उनके तीन साथियों ने मिलकर कन्फिनिटी नाम की कंपनी की शुरुआत की। इसमें टैबलेट की तरह दिखने वाले डिवाइस से पैसों का ट्रांजैक्शन आसानी से हो जाता था। साल 2000 में एलन मस्क ने अपनी ऑनलाइन बैंकिंग कंपनी X.com के साथ इसे मर्ज कर दिया और बाद में इसका नाम बदलकर पेपाल कर दिया गया। साल 2002 में ईबे को यह कंपनी एलन मस्क ने 1.5 अरब डॉलर यानी करीब 12 हजार करोड़ रुपए में बेच दिया।

इन दो Ideas पर अभी काम कर रहे एलन मस्क

4. स्टारशिप (Starship)

इसी साल 20 अप्रैल को मस्क ने दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट स्टारशिप की टेस्टिंग की, हालांकि लिफ्ट ऑफ के 4 मिनट के अंदर ही गल्फ ऑफ मैक्सिको के 30 किमी ऊपर यह एक्सप्लोड हो गया। यह मिशन इसलिए जरूरी था, क्योंकि इसी स्पेसशिप की मदद से धरती के अलावा इंसान किसी दूसरे ग्रह पर जाएगा। इस मिशन के फेल होने के बावजूद भी स्पेसएक्स हेडक्वार्टर में खुशियां मनी थी, क्योंकि रॉकेट का लॉन्चपैड से उड़ना ही सबसे बड़ी सफलता मानी गई थी। अब मस्क स्टारशिप के अगले लॉन्च की तैयारी में लगे हैं। 2029 तक उनका सपना मंगल ग्रह पर इंसानों की कॉलोनी बसाना है। स्पेसशिप इंसानों को दुनिया के किसी भी कोने में एक घंटे के अंदर ही पहुंचाने में सक्षम होगा।

5. न्यूरालिंक (Neuralink)

एलन मस्क की एक ब्रेन-चिप कंपनी भी है, जिसका नाम न्यूरालिंक है। इस कंपनी ने सिक्के की साइज का एक डिवाइस तैयार किया है, जो कंप्यूटर, मोबाइल फोन या दूसरे डिवाइस को ब्रेन एक्टिविटी से सीधे कंट्रोल कर सकता है। मान लीजिए कोई इंसान पैरालिसिस से पीड़ित है तो उसके मस्तिष्क में चिप लगाने के बाद वह सोचकर माउस का कर्सर मूव कर सकेगा। एलन मस्क का तो ये भी दावा है कि उनकी चिप से अंधा इंसान भी देख सकेगा। मस्क जिस टेक्नोलॉजी की मदद से चिप बना रहे, उसे ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस (BCIs) कहा जाता है। एक महीने पहले ही न्यूरालिंक को ह्यूमन ट्रायल के लिए US फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) से भी हरी झंडी मिल गई है।

इसे भी पढ़ें

हर मिनट 40 करोड़ 80 लाख कमाने वाले एलन मस्क की कमजोरी क्या है? जानिए

 

 

Share this article
click me!