जल्द ही अपने स्मार्ट टीवी पर देख पाएंगे Twitter Video App, एलोन मस्क बोले आ रहा है यह

Published : Jun 18, 2023, 08:13 AM ISTUpdated : Jun 18, 2023, 08:25 AM IST
Elon Musk

सार

ट्विटर जल्द ही अपने वीडियो के लिए स्मार्ट टीवी ऐप (Twitter Video App) ला रहा है। इसकी मदद से लोग टीवी पर ट्विटर के वीडियो देख पाएंगे। एलोन मस्क ने इसकी घोषणा की है।

लॉस एंजिल्स। अब जल्द ही आप अपने स्मार्ट टीवी पर ट्विटर के वीडियो देख पाएंगे। स्मार्ट टीवी के लिए ट्विटर वीडियो ऐप जल्द आने वाला है। इसकी घोषणा ट्विटर के मालिक एलोन मस्क ने की है।

एक ट्वीट के जवाब में एलोन मस्क ने यह जानकारी दी। S-M Robinson नाम के एक यूजर ने ट्वीट किया, "हमें सच में स्मार्ट टीवी के लिए एक ट्विटर वीडियो ऐप की जरूरत है। मैं एक घंटे का वीडियो ट्वीटर पर नहीं देखता।" इस ट्वीट को रिप्लाई करते हुए एलोन मस्क ने कहा-"यह आ रहा है।"

 

 

वीडियो पर फोकस कर रहे एलोन मस्क

इसके बाद यूजर ने ट्वीट किया, "मैं इसकी सराहना करता हूं। मैं वह दिन देख रहा हूं जब YouTube की अपनी सदस्यता रद्द कर दूंगा और इसे फिर कभी नहीं देखूंगा।" बता दें कि ट्विटर खरीदने के बाद से एलोन मस्क इसमें कई बदलाव कर रहे हैं। वह वीडियो पर फोकस कर रहे हैं।

क्रिएटर्स को भुगतान करेगा ट्विटर
इससे पहले एलोन मस्क ने कहा था कि ट्विटर जल्द ही क्रिएटर्स को भुगतान करना शुरू करेगा। ट्विटर द्वारा शुरुआत में क्रिएटर्स को 5 मिलियन डॉलर भुगतान किया जाएगा। पैसे उन क्रिएटर्स को मिलेंगे जो वेरिफाइड हैं। ट्विटर द्वारा सिर्फ वेरिफाइड यूजर्स को दिखाए जाने वाले विज्ञापन ही गिने जाते हैं। ट्विटर कुछ अपडेट्स ला रहा है। इसके बाद वेरिफाइड यूजर दो घंटे लंबा वीडियो भी अपलोड कर पाएंगे। आठ जीबी तक बड़ा फाइल अपलोड हो सकेगा।

अमेरिका स्थित टेक पोर्टल टेकक्रंच के अनुसार, ट्विटर ने अपने पेड प्लान में बदलाव किया है। 60 मिनट की पिछली सीमा को दो घंटे तक बढ़ा दिया गया है। कंपनी ने अपने ट्विटर ब्लू पेज को भी मॉडिफाई किया और कहा कि ऐसे यूजर जिन्हें पैसे मिल रहे हैं वे अब 2 जीबी की जगह 8 जीबी तक के वीडियो अपलोड कर पाएंगे।

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स