
फैशन का भी ट्रेंड हर महीने लगभग बदलता रहता है। ऐसे में अगर आप भी पुराने कपड़े फेंक देते हैं तो क्यों ना इसे बेचकर कुछ कमाई की जाए। चौंकने वाली बात नहीं है। दरअसल, आज हम आपको 7 वेबसाइट के बारे में बताएंगे, जो पुराने कपड़े खरीदती हैं। वहीं बहुत से लोगों को इसके बारे में पता ही नहीं है। तो चलिए जानते हैं, पुराने कपड़ों को ऑनलाइन कैसे बेच सकते हैं और कौन सी वेबसाइट आपके काम आ सकती हैं।
दुनियाभर में ये वेबसाइट बहुत पॉपुलर है। यहां पर पहनें हुए कपड़ों को सेल कर सकते हैं। ये साइट उन महिलाओं के लिए ज्यादा काम की है, जो फैशनेबल और डिजाइनर कपड़े पहनना पसंद करती हैं। इसे इस्तेमाल करना आसान है साथ ही ये वर्ल्डवाइड शिपिंग की सुविधा भी देता है।
Depop पर बेसिक से लेकर लग्जरी कपड़े भी सेल किया जा सकते हैं। हालांकि इसके लिए कुछ कमीशन वेबसाइट को भी देना होता है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करें।
कम दाम में लग्जरी कपड़े चाहिए तो इस वेबसाइट वो विजिट करें। यहां पर लग्जरी ब्रांड की प्रामणिकता देखी जाती है। इसके बाद ही आप उसे खरीद सकते हैं। जो लोग महंगे कपड़े पहनना पसंद करते हैं तो उनके लिए ये बढ़िया विकल्प है।
यहां पर ब्रांडेंड और लग्जरी कपड़े खरीदे और बेचे जा सकते हैं। जो यूजर्स प्रीमियम क्लोथिंग पसंद करते हैं। उनके बीच ये बहुत फेमस है।
thredUP एक कंसाइनमेंट सर्विस है। जहां पर आपको केवल कपड़े भेजने होते हैं। फिर सिलेक्ट, लिस्टिंग और शिंपिंग का काम कंपनी खुद करती है। बिक्री पर कमीशन भी मिलता है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।
Meesho इंडिया का बहुत पॉपुलर एप है। इसे खासतौर पर रिसेलिंग के लिए बनाया गया है। आजकल बहुत से लोग इस एप का फायदा उठा रहे हैं। आप भी इसे ट्राई कर सकते हैं।
इंडिया का सबसे बड़ा थ्रिफ्टिंग ऐप FreeUp है। जहां पर आसानी से कपड़ों की लिस्टिंग की जा सकती है। साथ ही इसमें बेचने और डिलीवर करने की सुविधा मिलती है।
टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News