WhatsApp Community Feature: अब ग्रुप एडमिन को मिलेगा ज्यादा पॉवर, होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव

WABetaInfo की रिपोर्ट की मानें तो WhatsApp जल्द नया फ़ीचर्स ला सकता है। इस फ़ीचर्स में ग्रुप एडमिन को ज्यादा पॉवर दिया जाएगा। ग्रुप के अंदर किसे जोड़ना है इसकी जिम्मेदारी एडमिन की होगी।

Asianet News Hindi | / Updated: Nov 08 2021, 02:00 PM IST

टेक डेस्क. नई दिल्ली: WhatsApp लगातार नए-नए फीचर जोड़कर अपने प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा है। XDA Developers ने अक्टूबर में बताया था कि व्हाट्सएप कम्युनिटी नाम की एक नये फ़ीचर्स पर काम कर रहा है। हाल ही में WABetaInfo की रिपोर्ट की माने तो कम्युनिटी फ़ीचर्स में ग्रुप के एडमिन को ज्यादा पॉवर दिया गया है। इस फ़ीचर्स के आने के बाद अब ग्रुप एडमिन ग्रुप के अंदर ग्रुप बना पाएंगे। इस नए फीचर में एडमिन किसी को भी कम्युनिटी में जोड़ने के लिए इनवाइट लिंक का इस्तेमाल करेंगे।

ब्लॉग साइट के अनुसार, व्हाट्सएप कम्युनिटीज एक सर्चेबल व्हाट्सएप ग्रुप होगा जिसमें ग्रुप एडमिन के पास अधिक अधिकार होंगे। इसके अलावा, एक ग्रुप में कई ग्रुप हो सकते हैं। व्हाट्सएप्प कम्युनिटी में जितने चैट और मैसेज होंगे वो सारे एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन द्वारा सुरक्षित होंगे।  व्हाट्सएप्प कम्युनिटी एडमिन के पास ज्यादा पॉवर होगा,कम्युनिटी चैट में मैसेज भेजने के लिए एडमिन का अप्रूवल लेना जरूरी होगा। आपको बता दें कि ब्लॉग साइट के अनुसार कम्युनिटी से जुड़े कुछ ग्रुप को अपने हिसाब से हैंडल कर पाएंगे।

WhatsApp Group और WhatsApp Community में अंतर 

व्हाट्सएप्प कम्युनिटी और व्हाट्सएप ग्रुप के बीच सबसे महत्वपूर्ण अंतर यह है कि कम्युनिटी अपने सभी ग्रुप को बेहतर ढंग से कंट्रोल करने में मदद करेगा। व्हाट्सएप्प ग्रुप में बिना ग्रुप एडमिन के मैसेज कर सकते हैं लेकिन व्हाट्सएप्प कम्युनिटी में आपको एडमिन का अप्रूवल लेना पड़ेगा। कम्युनिटी एडमिन ' Community Invite Link' का मैन्युअल इस्तेमाल करके नए मेंबर को कम्युनिटी में जॉइन करने के लिए इनवाइट कर पाएंगे। एडमिन को क्यूआर कोड फ़ीचर्स भी मिलेगा जिसे वो नये मेंबर को इनवाइट कर पाएंगे।

जब कोई नया यूजर किसी व्हाट्सएप्प कम्युनिटी में शामिल होता है, तो उन्हें व्हाट्सएप्प कम्युनिटी के सभी मेंबर को तुरंत मैसेज भेजने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कम्युनिटी एडमिन ये  तय कर पाएंगे कि कम्युनिटी के सारे मेंबर एक दूसरे से किस ढंग से चैट कर  रहे हैं। व्हाट्सएप्प अपने व्हाट्सएप्प ग्रुप और व्हाट्सप्प कम्युनिटी के बीच अंतर करने के लिए कम्युनिटी आइकन को बदलेगा। ताकि यूज़र को ये पता चले की व्हाट्सएप्प ग्रुप और व्हाट्सएप्प कम्युनिटी के बीच अंतर क्या है। फिलहाल अभी इस फ़ीचर्स पर काम किया जा रहा है। अभी इसकी कोई ऑफिसियल जानकारी नहीं आई है कि इसे कब लॉन्च किया जाएगा।

यह भी पढ़ें.

Honor X30i: धमाल मचाने आ गया तगड़ी बैटरी और शानदार कैमरे के साथ ये धांसू 5G फ़ोन

इंडिया में जल्द आ रहा OnePlus Nord 2 Pac-Man लिमिटेड एडिशन, लोग बोलें क्या मस्त फ़ोन है यार

Vivo V23e: गज़ब कैमरे के साथ लांच होगा ये धांसू स्मार्टफोन, लीक से हुआ खुलासा

Share this article
click me!