
ट्रेंडिंग डेस्क । यूनाइटेड किंगडम ( United Kingdom ) में छह साल के एक लड़के को हाल ही में सबसे बड़ी शार्क प्रजाति से संबंधित एक दुर्लभ दांत मिला है। जिसे मेगालोडन ( Megalodon) के नाम से जाना जाता है। बीबीसी के अनुसार, सैमी शेल्टन ( Sammy Shelton) ने छुट्टी के दौरान सफ़ोक में बावडसे समुद्र तट पर 10 सेंटीमीटर लंबे दांत की खोज की। नॉर्विच में ईस्ट एंग्लिया विश्वविद्यालय के बायोलॉजी के प्रोफेसर बेन गैरोड ( Professor Ben Garrod )ने पुष्टि की कि दांत एक मेगालोडन का ही था । ये विलुप्त शार्क प्रजाति लगभग 3 मिलियन से 20 मिलियन वर्ष पहले तक समुद्रों में रहती थी।
बावडसे समुद्र तट पर तलाशे जाते हैं जीवाश्म
उल्लेखनीय है कि बावडसे समुद्र तट जीवाश्म तलाशने वाले लोगों के बीच लोकप्रिय है। सैमी, अपने पिता पीटर शेल्टन के साथ, जीवाश्मों की तलाश में जुटे हुए थे, इस दौरान उन्हें एक विशाल शार्क का दांत मिला है। बीबीसी के अनुसार, शेल्टन ने खुलासा किया कि उनका छह साल का बेटा बहुत उत्साहित था, पहले बार उसे समुद्र तट पर शार्क के दांतों के टुकड़े देखे थे, हालांकि ये उम्मीद से कई गुना अधिक बड़ी उपलब्धि है। ये कोई आम शार्क नहीं है, बल्कि 20 लाखसाल पुरानी शार्क के दांत हैं। शेल्टन ने कहा कि उनका बेटा अपने बिस्तर के पास दांत के साथ सो रहा था क्योंकि वह "इससे बहुत जुड़ा हुआ था"।
60 फीट तक लंबी हो सकती है व्हेल
पीटर शेल्टन ने कहा कि उन्होंने मिस्टर गैरोड को खोज की तस्वीरें भेजीं थी। तब प्रोफेसर ने पुष्टि की कि दांत एक मेगालोडन का है, जो अब तक का सबसे बड़ा शार्क है। गैरोड ने यह भी बताया कि मेगालोडन की लंबाई 18 मीटर (60 फीट) तक और वजन 60 टन तक हो सकता है।
22 मिलियन वर्ष पहले विलुप्त हो गई मेगालोडन
उन्होंने कहा कि मेगालोडन घात लगाकर शिकार करते थे। अंटार्कटिका के आसपास के महासागरों के उन हिस्सों के अलावा दुनिया भर के सभी समुद्रों पर इस प्रजाति का वर्चस्व रहा है। 22 मिलियन वर्ष पहले से लगभग तीन मिलियन वर्ष पूर्व तक सक्रिय थे, इसके बाद ये धीरे-धीरे विलुप्त हो गए थे।
ये भी पढ़ें
नम्रता मल्ला का नया फोटोशूट देख उड़े होश, भोजपुरी क्वीन की अदाओं को देख आंहें भर रहे फैन्स, PHOTOS
करीना-करिश्मा से ऐश्वर्या राय तक 10 PHOTOS में देखें कैसी है इन हीरोइनों की अपने बच्चों संग बॉन्डिंग
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News