भतीजों की हत्या की, स्कार्फ न लेने पर मुझे गोली मारी, महिला ने क्यों कहा- तालिबान जंगली जानवरों से भी बदतर

शहनाज ने कहा, तालिबान लोगों के घरों में जा रहे हैं।  कोई भी तालिबान पर भरोसा नहीं कर सकता, वे जंगली जानवरों से भी बदतर हैं।

Asianet News Hindi | Published : Aug 21, 2021 11:26 AM IST

काबुल. तालिबान की क्रूरता की कहानियां चौंकाने वाली हैं। अफगानिस्तान ही नहीं, दुनिया भर में इसके पीड़ित हैं। आज तक तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है तब वे अपने साथ क्रूरता की कहानियां बता रही हैं। ऐसी ही एक कहानी वेल्स में अफगान अफगान शरणार्थी शहनाज हाकिम की है, जिसके सामने ही तालिबान ने उनके भतीजों की हत्या कर दी गई थी। शहनाज का परिवार काबुल में फंसा है और वे अपने परिवार को बचाने के लिए मदद मांग रही हैं। 

'तालिबान जंगली जानवरों से भी बदतर हैं'
शहनाज ने कहा, तालिबान लोगों के घरों में जा रहे हैं। वे मेरे भतीजे के घर गए और पूछा है कि क्या उसके पास हथियार है। मेरे रिश्तेदार मौत के डर से छिप रहे हैं। कोई भी तालिबान पर भरोसा नहीं कर सकता, वे जंगली जानवरों से भी बदतर हैं।

"जब वे पहली बार अफगानिस्तान में सत्ता में आए तो मैंने अपने दो भतीजों को खो दिया। तालिबान ने उन्हें एक साथ मार दिया। ऐसा लगता है कि इतिहास दोहराया जा रहा है। यह बहुत दर्दनाक है।"
  
'मुझे अफगानिस्तान छोड़कर भागना पड़ा'

शहनाज ने कहा, एक महिला कभी भी तालिबान के शासन में नहीं रह सकती हैं। मुझे भागना पड़ा। आप तालिबान पर विश्वास नहीं कर सकते हैं। भले ही वह कहें कि वे बदल गए हैं।

उन्होंने कहा, कार्डिफ में यहां का हर अफगान परिवार, मैं जिसके संपर्क में हूं वह अपने परिवारों को लेकर बहुत परेशान है। निराश है। तनाव में है। क्या ब्रिटिश सरकार हमारी मदद कर सकती है? क्या वह मेरे भाई-बहनों और परिवार को बचा सकती है? ब्रिटिश सरकार से मैं अफगान लोगों की मदद करने की भीख मांगती हूं। अफगान लोगों को पीछे मत छोड़ो।  

कार्डिफ के शहनाज को टीचिंग असिस्टेंट की नौकरी मिल गई। उन्हें अपने परिवार की याद आती है। वे याद करती है तालिबान के दहशत को। वे बताती हैं कि वे काबुल में अपनी बालकनी से बिना हेडस्कार्फ के एक पड़ोसी से बात कर रही थी। तभी एक तालिबानी ने उन्हें देख लिया और मशीन गन से गोली चला दी। गोलियां दीवार में लगीं। वे बाल-बाल बच गईं।  

ये भी पढ़ें...

1- कौन है वह जासूस जो कर सकता है तालिबान का अंत! पांच शेरों वाली घाटी में कर रहा तालिबान से युद्ध की तैयारी

2- किसी को गोली मारी, दुपट्टे से गला घोंटा और हाथ की नस काट दी, तालिबान ने हजारा के 9 लोगों को दी खौफनाक मौत

3- तालिबान के टेरर को बयां कर रही है यह तस्वीर: गोद में खून से सना बेटा-पास खड़ा बच्चा मांगता रहा रहम की भीख

4- Taliban की क्रूरता: इस पुलिसवाले ने ऐसा क्या किया, जो सरेंडर के बाद भी मारी गोली, लाश पर भी की फायरिंग

5- प्लेन, गन, नाइट विजन गॉगल्स...तालिबान के हाथ लगे अमेरिका के ऐसे हथियार, जो मचा सकते हैं तबाही

Share this article
click me!