अल्लू अर्जुन पर उड़ाए नोट! Pushpa 2 के लिए टोली ने किया कांड,देखें वायरल वीडियो

Published : Dec 10, 2024, 01:12 PM ISTUpdated : Dec 10, 2024, 01:30 PM IST
allu arjun pushpa 2 twitter review in hindi

सार

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' की धूम! फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए युवाओं ने अपनी बाइक को आग लगा दी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल।

वायरल न्यूज, allu arjun pushpa 2 box office collection । अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना स्टारर 'पुष्पा 2: द रूल' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ नोट छाप रही है। पांच दिन में इस फिल्म ने तकरीबन 900 करोड़ की कमाई कर ली है। अल्लू अर्जुन का जादू युवाओं पर सिर चढ़कर बोल रहा है। पुष्पा जैसी अकड़ दिखाने के लिए नई पीढ़ी कुछ भी करने के लिए तैयार है। थिएटर से बाहर निकलते ही इसका असर दिख रहा है। युवा अब अपनी महंगी प्रॉपर्टी को फूंकते दिख रहे हैं।

युवाओं की टोली ने किया पुष्पा 2 का सक्सेस सेलीब्रेशन 

saiclips_09 इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है। ये उस थिएटर के बाहर की क्लिप है, जिसमें अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का शो चल रहा है। यहां युवाओं की टोली मूवी का जश्न मनाती दिख रही है। सबसे पहले कुछ लड़के हवा में नोट जैसी कुछ चीज उड़ा रहे हैं। चारों तरफ पेपर ही पेपर बिखरे पड़े हैं। सड़क के बीचों बीच एक शानदार बाइक भी खड़ी दिख रही है। अचानक से ये लड़का अपने जेब से मैच बॉक्स निकालता है, फिर वो एक तीली जलाता है, इसके बाद बाइक पर फेंक देता है। पलभर में बाइक शोलों में बदल जाती है, वहीं यहां मौजूद लड़कों की टोली जमकर जश्न मनाती है। एक लड़का अपने हाथों में अल्लू अर्जुन का पोट्रेट भी लिया दिखता है, वो इसे बार बार हवा में लहराता है। फिर युवा अपना स्नेह साउथ एक्टर के लिए शो ऑफ करते हैं।

 



नेटीजन्स ने युवाओं को लिया आड़े हाथों

@saiclips_09 इंस्टाग्राम पर शेयर ये वीडियो आंध्र प्रदेश के कर्नूल शहर का बताया गया है। इसे तकरीबन 1.5 लाख व्यूज मिल चुके हैं। इस पर नेटीजन्स ने जमकर कॉमेन्ट भी किए हैं। एक शख्स ने कहा- आज की यंग जनरेशन को क्या हो गया है। ऐसी हरकत से बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी। यदि पेट्रोल की टंकी फट जाती तो क्या होता । वहीं दूसरे ने लिखा- ये तो हद दर्जे का पागलपन है, अब सुबह जब कहीं जाने के लिए गाड़ी नहीं होगी तो पूरी खुमारी उतर जाएगी।

ये भी पढ़ें- 

Year Ender 2024 : काशी, अयोध्या ही नहीं ये 10 टूरिस्ट प्लेस रहे खचाखच

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

बेटी के पहले पीरियड का जश्न, अब तक 69 लाख लोग देख चुके हैं यह वीडियो
8 मिनट में नृत्य करते 554 सीढि़यां चढ़ गई लड़की, वायरल वीडियो देख बन जाएगा दिन