
Argument over Hindi speaking in Zoom meeting: जूम कॉल मीटिंग के दौरान कर्मचारियों के बीच हुई बहस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑनलाइन मीटिंग में बहस इस बात पर हो रही है कि एक कर्मचारी हिंदी में बोल रहा है, अन्य उसे अंग्रेजी में बात करने को कह रहे हैं। वीडियो क्लिप, ट्वीटर पर घर के कलेश नामक हैंडल से शेयर किया गया है। मीटिंग में न्यू ईयर की योजना के बारे में बात करते हुए दिखाया गया है।
वीडियो क्लिप में जूम कॉल मीटिंग में किसी कंपनी के कुछ एम्प्लाई जुडे़ हुए हैं। एक कर्मचारी अपने दूसरे साथी से अंग्रेजी में बात करने का अनुरोध कर रहा। हालांकि, वह अंग्रेजी में बात करते हुए अपना प्लान बताते हुए कुछ पल में फिर से अंग्रेजी में बात करना शुरू कर देता है। इसके बाद अन्य साथी भड़क उठते हैं और अपनी अपनी भाषा में बात करते हुए आपत्ति करते हैं। कुछ फिर से उसे अंग्रेजी में बात करते नजर आ रहे। एक साथी यह कहकर स्थिति को शांत करने की कोशिश करता दिख रहा कि वह व्यक्ति जो भी कह रहा है वह उसका अनुवाद करेगा। लेकिन बहस नहीं थमती।
वीडियो का डेट स्पष्ट नहीं
कर्मचारियों के बहस का वीडियो, कब का है यह स्पष्ट नहीं है। हालांकि, इस वीडियो क्लिप के सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। वीडियो को शनिवार को शेयर किया गया है। इसे दस लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। हिंदी बोलने पर यूजर्स की राय बंटी हुई है। कोई बहसबाजी और आपत्ति के पक्ष में तर्क दे रहा है तो कोई हिंदी की तरफदारी कर रहा। एक यूजर ने कहा कि 16 साल के आईटी करियर में उन्होंने कभी क्षेत्रीय भाषा में चर्चा किसी मीटिंग में नहीं की क्योंकि हर कोई सभी भाषाएं नहीं समझता है।
यह भी पढ़ें:
कौन हैं अरविंद पनगढ़िया जिनको नए वित्त आयोग का प्रमुख बनाया गया
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News