समुद्र में रूसी मछुआरे को दिखी अनोखी मछली, विशेषज्ञ भी हैरान यह कैसा जीव, सोशल मीडिया पर नाम मिला बेबी ड्रैगन

Published : Apr 08, 2022, 08:05 PM ISTUpdated : Apr 08, 2022, 08:06 PM IST
समुद्र में रूसी मछुआरे को दिखी अनोखी मछली, विशेषज्ञ भी हैरान यह कैसा जीव, सोशल मीडिया पर नाम मिला बेबी ड्रैगन

सार

नार्वेजियन सागर में एक रूसी मछुआरे को अजीबो-गरीब जीव दिखा है। मछुआरे के अनुसार, उसने पहले कभी यह जीव नहीं देखा। इसकी शक्ल और बनावट ड्रैगन से मिलती है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे बेबी ड्रैगन नाम दिया है। 

नई दिल्ली। यह दुनिया अजब-गजब जीव-जंतुओं से भरी पड़ी है। अक्सर ऐसे जीव सामने आते हैं, जिन्हें देखकर हैरत होती है। जो किसी जीव-जंतु से नहीं मिलते उन्हें एलियंस से जोड़ दिया जाता है। मगर नार्वेजियन सागर में जो अनोखा जीव मिला है, वह ड्रैगन से मिलता जुलता दिख रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर उसकी फोटो वायरल होने के बाद लोग उसे बेबी ड्रैगन कह रहे हैं। 

यह अजीबो-गरीब जीव नार्वेजियन सागर में एक मछुआरे को तब मिला जब वह अपने एक साथी के साथ समुद्र में मछली पकड़ने गया था। समुद्र में वैसे भी आप जितनी गहराई में जाइए, नए-नए अनोखे जीव-जंतु मिलेंगे। बहरहाल, इस बेबी ड्रैगन की तस्वीर  वायरल होने के बाद एक्सपार्ट भी  इसका पता लगाने की कोशिश में जुटे हैं कि आखिर यह है क्या बला। 

 

 

यह भी पढ़ें: 'अडानी की प्रापर्टी और नींबू के दाम बुलेट ट्रेन स्पीड से भाग रहे'

गहराई में जाने पर मिलते हैं अनोखे जीव 
गहरे समुद्र के रहस्य को आज तक कोई भी सुलझा नहीं सका है। इसकी  गहराई में जाने पर अक्सर  कुछ न कुछ अनोखा  और  नया मिलता है। इस बार बेबी ड्रैगन सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। बेबी ड्रैगन की खोज एक रूसी मछुआरे ने तब की, जब वह मछली पकड़ने गहरे समुद्र में गया। करीब 40 वर्षीय मछुआरे रोमन फेदार्तसोव के मुताबिक, वह और उसका दोस्त मैकरेल मछली पकड़ने के लिए नार्वेजियन सागर में गए थे। तभी  यह समुद्र की गहराई में यह अनोखा जीव मिला, जो ड्रैगन से मिलता जुलता है। 

यह भी पढ़ें: मुझे कई पुरुषों संग सोने को कहा गया, गैंगरेप भी हुआ और यह सब मेरे परिवार ने शुरू किया

रोमन अपने साथी के साथ मछली पकड़ने गया था 
मछुआरे रोमन फेदार्तसोव के मुताबिक, वह समुद्र में अक्सर मछली पकड़ने जाता है। वहां तरह-तरह के जीव देखता है, मगर ऐसा जीव उसने अपने जीवन में पहली बार देखा है। इस जीव को देखने के बाद वह हैरान रह गया और समझ ही नहीं पाया कि असल में यह है क्या बला। दरअसल, मछुआरे मछली पकड़ने के दौरान अक्सर ऐसी  चीजों से टकरा जाते हैं, जिन्हें उन्होंने अपने जीवन में पहले कभी नहीं देखा होता है। मगर इस बार जो जीव रोमन को दिखा उसकी शक्ल और बनावट ड्रैगन से मिलती जुलती है। यह जीव रोमन को गहरे समुद्र में मिला है। रोमन यह सोचकर हैरान हैं कि अगर यह ड्रैगन प्रजाति का है तो गहरे समुद्र में कैसे  पहुंचा। क्या यह ड्रैगन की कोई प्रजाति है। क्या ऐसी भी कोई प्रजाति है, जो ड्रैगन से मिलती जुलती है और गहरे समुद्र में रहती है। रोमन की तरह समुद्री विशेषज्ञ भी इस बात से हैरान हैं। 

इससे पहले नार्वेजियन सागर में घोस्ट शार्क दिखी थी
वैसे, नार्वेजियन सागर में यह पहली बार नहीं है कि कोई अनोखा जीव दिखा है। इससे पहले, हाल ही में घोस्ट शार्क देखे जाने का मामला सामने आया था।। रोमन ने तब एक काइमेरा को पकड़ा था, जो कार्टिलजंस प्रजाति की मछली है। इसे घोस्ट शार्क भी कहते हैं। वहीं, अब ड्रैगन जैसी मछली दिखने पर विशेषज्ञ हैरान हैं। ड्रैगन जैसी दिखने वाली मछली  का रंग गुलाबी है और उसके शरीर पर पंख जैसी लंबी पूंछ है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

नहाते समय महिला के कान में घुसा केकड़ा, वीडियो में देखिए आगे क्या हुआ 

शख्स ने जिस पालतू कुत्ते को घर की हिफाजत के लिए रखा, वही बेटी को नोच-नोचकर खा गया  

शादीशुदा महिलाओं ने पुलिस से की शिकायत, कहा- यह हमें एक खास ऑफर देता है  

 

PREV

Recommended Stories

बेंगलुरु की भीड़ में विदेशी टूरिस्ट ने ऑटो के अंदर देखा अनोखा नजारा-Watch Video
Son v/s Wife: लाखों की डिमांड किसकी होगी पूरी, वायरल तस्वीर पर नेटीजन्स ने मानी हार