Budget 2023 : एक बार लीक भी हो चुका है बजट, 5 ऐसी बातें जो हैं बेहद दिलचस्प

भारत का बजट 1 फरवरी को पेश होने जा रहा है। इस बजट से हर सेक्टर को काफी उम्मीदें हैं। बजट बनने से लेकर पेश होने तक कई तरह की सुरक्षा बातों का ध्यान रखा जाता है, जिससे बजट लीक न होने पाए। लेकिन एक बार तमाम इंतजाम के बावजूद बजट लीक भी हो चुका है।

 

Satyam Bhardwaj | Published : Jan 28, 2023 9:56 AM IST

ट्रेंडिंग डेस्क : 1 फरवरी को देश का बजट (Budget 2023) पेश होने जा रहा है। इस बजट से हर किसी को काफी उम्मीदें हैं। हर सेक्टर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) से बेहतर की आस लगाए हुए है। बजट पेश करने से पहले कई तरह की सुरक्षा व्यवस्थाओं का ध्यान रखना पड़ता है। बजट से जुड़ी बातें लीक न हो इसलिए बजट बनाने वाले कर्मचारी और अधिकारी इसके पेश होने तक बाहर नहीं आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार बजट पेश होने से पहले लीक भी हो चुका है। अगर नहीं तो आइए जानते हैं बजट से जुड़ी 5 दिलचस्प बातें..

आजादी से पहले आया था पहला भारतीय बजट

कम ही लोगों को पता होगा कि भारत की आजादी से पहले ही देश का बजट पेश हो चुका था। भारत का पहला बजट 8 फरवरी, 1869 को पेश हुआ था, जिसे जेम्स विल्सन ने पेश किया था। वहीं, ईस्ट इंडिया कंपनी 7 अप्रैल, 1860 को भारतीय बजट का विचार लाई थी।

पहली बार हिंदी में कब आया था बजट

भारत को जब आजादी मिली तो उसके कई साल तक बजट अंग्रेजी में ही पेश होता था। लेकिन 1955-56 में सरकार ने नियमों को बदला और इसके बाद बजट को दो भाषाओं यानी अंग्रेजी के साथ ही हिंदी में भी छापने का फैसला किया गया।

सिर्फ 800 शब्द का सबसे छोटा बजट

कई बार आपको लगता होगा कि बजट कितना लंबा है। कुछ लोगों को इसे सुनना बोरिंग भी लगता है। आमतौर पर बजट दो घंटे का ही होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे छोटा बजट सिर्फ 800 शब्दों का ही था। इसे 1977 में पेश किया गया था। तब तत्कालीन वित्त मंत्री एचएम पटेल ने इसे पेश किया था।

सबसे लंबा बजट कब पेश किया गया था

सबसे छोटा बजट तो 1977 में पेश किया गया था लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब तक का सबसे लंबा बजट कब आया था? भारत का सबसे लंबा बजट 2021 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया था। बजट 2 घंटे 40 मिनट तक चला था।

एक बार लीक भी हो गया था बजट

बजट लीक न हो, इसलिए कई तरह के सुरक्षा इंतजाम किए जाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार भारत का बजट लीक भी हो चुका है। ऐसा हुआ था साल 1950 में..तब केंद्रीय बजट का एक हिस्सा गलती से लीक हो गया था। राष्ट्रपति भवन में बजट के कागजात छपे थे। इसके बाद प्रिंटिंग प्रॉसेस को नई दिल्ली में मिंटो रोड और इसके बाद 1980 में सचिवालय भवन के नॉर्थ ब्लॉक में सरकारी प्रेस में भेजा गया था।

इसे भी पढ़ें

Budget 2023 : मिलती रहेगी सब्सिडी या GST कम करेगी सरकार? जानें बजट से EV सेक्टर की उम्मीदें

 

Budget 2023 : बाइकर्स की सेफ्टी का ध्यान रखेगी सरकार, बजट में दे सकती है बड़ी खुशखबरी

 

 

Share this article
click me!