चाहते हैं अमीर बनना तो बाबा चाणक्य की इन बातों पर गौर फरमाइए, क्या पता आपकी किस्मत खुल जाए

Chanakya Niti: गरीब होना अभिशाप नहीं है। लेकिन गरीब बने रहना और इससे निजात पाने के लिए कुछ नहीं करना मनुष्य की लापरवाही को दर्शाता है। जीवन में पैसा कमाने की ललक कभी कम नहीं होने देनी चाहिए, मगर पैसा हमेशा मेहनत और ईमानदारी से कमाएं। साथ ही इसे खर्च और इसकी बचत बहुत सावधानी से करें। 

Asianet News Hindi | / Updated: Apr 05 2022, 09:29 AM IST

नई दिल्ली। अपने जीवन में पैसे से अमीर हर कोई बनना चाहता है। सभी इसका सपना देखते हैं। मगर कुछ सिर्फ सपना ही देखते रहते हैं, जबकि कुछ कर्म भी करते हैं। यह बात अलग है अमीर कुछ ही लोग बन पाते हैं। बहरहाल, यह माना जाता है कि चाणक्य (Chanakya) ने हर चीज के लिए सूत्र दिए हैं। जो इन सूत्रों पर गंभीरता से अमल करते हैं, वे मनचाही चीजें पा जाते हैं। तो आइए जानते हैं कि बाबा चाणक्य  (Chanakya Niti) ने पैसे से अमीर बनने के लिए क्या फॉर्मूला दिया है। अगर आप चाहें तो इन्हें फॉलो करके एक बार आजमा सकते हैं। 

दरअसल, चाणक्य की ओर से दिए गए सूत्र को चाणक्य नीति कहा जाता है। दावा किया जाता है कि उनकी यह नीति इंसानों को अपने जीवन में सफल तथा श्रेष्ठ बनने को प्रेरित करती है। धन की देवी लक्ष्मी जी की विशेष महिमा पर जोर दिया गया है। चाणक्य ने भी लक्ष्मी जी को धन की देवी बताया है। उनका मानना है कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में मां लक्ष्मी की कृपा हासिल करना चाहता है। 

Latest Videos

यह भी पढ़ें: हर साल दो नहीं चार नवरात्रि आती हैं, जानें नवरात्र से जुड़े सीक्रेट्स 

पैसा है तो आत्मविश्वास बना रहता है 
आचार्य चाणक्य के मुताबिक, मनुष्य के भौतिक जीवन में पैसा एक जरूरी साधन है। कहा जाता है कि पैसा होने पर जीवन जीना आसान हो जाता है। मनुष्य आत्मविश्वास से भरा होता है और सफलता के लिए आत्मविश्वास भी आवश्यक है। 

यह भी पढ़ें: चैत्र नवरात्रि में रोज करें मां दुर्गा की आरती, बनी रहेगी माता की कृपा 

कमाई से ज्यादा पैसा कभी खर्च नहीं करें 
पैसा खर्च करने से पहले हजार बार सोचें। चाणक्य नीति के तहत, मनुष्य को पैसा बहुत सोच-समझकर ही खर्च करना चाहिए। पैसा खर्च करते समय जो लापरवाह होते हैं, भविष्य में उन्हें बहुत तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। कभी भी कमाई से ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहिए। पैसे का उपयोग हमेशा जरूरी और सही जगह पर ही होना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि के दौरान भूलकर भी न करें ये 4 काम, हो सकता है कुछ अशुभ 

बुरे समय में पैसा आपका सच्चा दोस्त 
जीवन में पैसा बचाने की आदत होनी चाहिए। जो ऐसा करते हैं वे खराब समय में भी दिक्कतों से बाहर निकल जाते हैं। चाणक्य के मुताबिक, पैसा बुरे समय में आपका सच्चा साथी होता है। अगर यह भी आपके साथ हो, तो खराब से खराब समय भी आसानी से गुजर जाता है। लक्षमी जी भी उनसे विशेष खुश रहती हैं, जो धन बचाने पर जोर देते हैं। 

ये भी पढ़ें- राजा ने बुजुर्गों को राज्य से निकाल दिया, लेकिन एक बेटे ने पिता को छिपा लिया, मुसीबत में उसी ने दिया ये उपाय

टारगेट पर फोकस करें
पैसा कमाने के लिए हमेशा टारगेट पर फोकस करें। आपका ध्यान हमेशा अपने टारगेट पर होना चाहिए और इसे हासिल करने के लिए हमेशा दृढ़ और गंभीर रहना चाहिए। आचार्य चाणक्य के अनुसार, ऐसे लोग जरूर सफल होते हैं। 

ये भी पढ़ें- झगड़ालू लोगों को गुरु ने कहा ‘साथ रहो’, मिल-जुलकर रहने वालों से ‘तुम बिखर जाओ’ इस बात में छिपा था गहरा रहस्य

कुछ  लोगों से दूर रहना जरूरी
हो सकता है कि आपकी ओर से सफलता के लिए किए जा रहे  प्रयास में बाधा उत्पन्न हो। लोग अड़चन पैदा करने की कोशिश करें। आचार्य चाणक्य के अनुसार, ऐसे लोगों से हमेशा दूर रहें और बाधाओं को दूर करने के लिए परिश्रम करना न छोड़ें। निराशा को हावी नहीं होने दें। 
 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
घूंघट वाली महिला सरपंच का फर्राटेदार अंग्रेजी भाषण, IAS Tina Dabi भी सुनकर रह गई दंग
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों