कांग्रेस के इस बड़े नेता ने राजीव गांधी की 78वीं जयंती पर पोस्ट की निजी विमान पायलट लाइसेंस की फोटो

Published : Aug 21, 2022, 02:47 PM IST
कांग्रेस के इस बड़े नेता ने राजीव गांधी की 78वीं जयंती पर पोस्ट की निजी विमान पायलट लाइसेंस की फोटो

सार

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने राजीव गांधी की 78वीं जयंती पर उनकी निजी पायलट लाइसेंस वाली तस्वीर पोस्ट की है। लाइसेंस में उनका पता नई दिल्ली का सफदरजंग रोड का दिया है। यह उनका पुराना पता हुआ करता था। 

तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस नेता शशि थरूर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। ट्विटर पर वे सबसे सक्रिय रहने वाले राजनेताओं में से एक हैं। वे अक्सर अपनी पोस्ट के जरिए सुर्खियों में रहते हैं। बीते 20 अगस्त को राजीव गांधी के 78वें जयंती पर उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर उनके प्राइवेट पायलट लाइसेंस की फोटो पोस्ट की, जो वायरल हो रही है। बता दें कि राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। 

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पेशेवर पायलट भी थे। शशि थरूर ने ट्विटर पर उनके निजी पायलट लाइसेंस की फोटो शेयर की है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि दिवंगत नेता राजीव गांधी का पूरा नाम रजीवरत्न गांधी लिखा है। लाइसेंस में उनका पता नई दिल्ली में सफदरजंग रोड पर लिखा है, जो उनका पिछला पता था। उनकी एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो भी इस लाइसेंस में लगी है। 

 

 

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, राजीव गांधी को उनके 78वें जन्मदिन पर याद करते हुए, इससे बेहतर और क्या हो सकता है। उन्होंने देश को ऊंचाई तक पहुंचाया, मगर बीच फ्लाइट में ही उन्हें हमसे बेरहमी से छीन लिया गया। इसके साथ उन्होंने एक और ट्वीट किया है, जिसमें वे एक सार्वजनिक सभा में दिवंगत नेता राजीव गांधी की तस्वीर पर फूल चढ़ाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इस पोस्ट को करीब 8 हजार यूजर्स ने पसंद किया है। 

 

 

बता दें कि राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। उन्होंने 1984 में अपनी मां और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद भारत के छठें प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया था। जब वह प्रधानमंत्री बने, तब उनकी उम्र 40 वर्ष थी। वे देश के अब तक के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री रहे हैं। 21 मई 1991 को उनकी हत्या कर दी गई। मरणोपरांत उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। 

हटके में खबरें और भी हैं..

भगवान कृष्ण के जीवन से सीखने लायक हैं ये 10 बातें, अपनाए तो कभी नहीं होंगे निराश

पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम 

किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ  

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल