
वायरल डेस्क. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक दिल दहला देने वीडियो सामने आया हैं। इस वीडियो में एक जंगली हाथी दो लोगों का पीछा कर रहा हैं। इस दौरान आने जाने वाली गाड़ियों पर भी हमला कर रहा हैं। यह वीडियो कर्नाटक-केरल सीमा पर स्थित बांदीपुर जंगल का बताया जा रहा है। इस वीडियो को हाल ही में भारतीय वन सेवा अधिकारी परवीन कासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म साझा किया है।
दिल दहला देगा ये वीडियो
इस वीडियो में एक हाथी सड़क पर हमले के इरादे से दो लोगों के पीछे दौड़ रहा हैं। दोनों शख्स अपनी जान बचाने के लिए तेजी से भागते नजर आ रहे है। इनमें से एक आदमी सड़क पर गिर जाता है। हाथी उस शख्स को कुचलने वाला होता है कि हाथी अचानक पीछे मुड़ जाता है। इसके बाद दोनों आदमी बच जाते है।
आईएफएस अधिकारी ने शेयर किया वीडियो
आईएफएस अधिकारी परवीन कासवान ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा कि यह व्यक्ति बहुत भाग्यशाली था। लेकिन वन्यक्षेत्र में यह जोखिम कभी न लें। जंगली जानवर आसपास हो तो अपनी गाड़ी से बिल्कुल बाहर न निकले। यह वीडियो केरल का है।
देखें वीडियो
वीडियो पर यूजर्स ने किया रिएक्ट
इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लिखा कि बीते हफ्ते ही हमने इस सड़क पार की थी। सभी हाथी शांत थे। यहां हाथी के लिए ट्रिगर क्या था?
एक दूसरे यूजर ने लिखा जब आप उनके घर पर कब्जा करने की कोशिश करते है तो ऐसा ही होता है। जानवरों को अकेला छोड़ दो।
तीसरे ने कमेंट किया कि उम्मीद है कि वाहन का पता लगाया जाएगा और दोषियों पर जुर्माना लगाया जाएगा। एक अन्य यूजर लिखा कि इन दोनों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और एक साल के लिए जेल में डाल देना चाहिए। उन्हें बताए कि वे अभी तक खतरे से नहीं बचे हैं।
यह भी पढ़ें…
दिल्ली पुलिस ने पूनम पांडे की फर्जी मौत के बीच दिया सुरक्षा संदेश, लिखा- तुम स्पेशल केस नहीं...
पति के न नहाने पर महिला ने पहुंची अदालत,कोर्ट का फैसला सुन रह जाएंगे हैरान
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News