
वायरल डेस्क. सोशल मीडिया पर एक चूड़ी बेचने वाली एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें महिला फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते हुए दिखाई दे रही है। यह वीडियो गोवा के वागाटोर इलाके का है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर सुशांत पाटिल नाम के यूजर ने शेयर किया है। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, जिंदगी कैसी भी हो भाई, अच्छे से जीनी आनी चाहिए।
जाने वीडियो में क्या है...
इस वीडियो में एक महिला है, जिसके हाथ में चूड़ियां और कुछ ब्रेसलेट है। इसमें महिला किसी से अंग्रेजी में बात करती हुई नजर आ रही है। महिला बता रही है कि वह यह काम कब से कर रही है। कोविड 19 महामारी के बाद बीच पर क्या बदलाव आए है। साथ ही महिला कह रही है गोवा के बीच अब बदल रहे है। महिला कह रही है कि लोग इस बीच पर शांति होने के कारण आ रहे हैं।
वीडियो पर 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज
इस वीडियो को कुछ दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया। इस वीडियो पर अब तक 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज है और करीब 11 लाख यूजर्स ने लाइक किया हैं। इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में कमेंट्स की बाढ़ भी आ गई। इस पर एक यूजर ने लिखा ये महिला हमारी अंग्रेजी टीचर से बेहतर अंग्रेजी बोल रही है। एक यूजर ने लिखा- यह भारत है, यह सही टैलेंट का सही इस्तेमाल होता है, इसलिए चाय बेचने वाला पंतप्रधान हो जाता है, और पढ़ाई करने वाला चाय बेचता है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि इन्होंने साबित कर दिया कि अंग्रेजी सिर्फ एक भाषा है, ज्ञान नहीं।
यह भी पढ़ें…
दिल्ली की सड़कों पर दिखी टेस्ला "हाइब्रिड", अश्नीर ने शेयर की तस्वीर, यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
पति के न नहाने पर महिला ने पहुंची अदालत,कोर्ट का फैसला सुन रह जाएंगे हैरान
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News