
वायरल डेस्क. कई मामले में पति-पत्नी के बीच झगड़े का कारण घरेलू हिंसा या एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होता है। यहां तक कि ये झगड़े तलाक तक पहुंच जाते हैं। लेकिन तुर्की से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इस मामले को सुनकर लोग हैरान रह गए। दरअसल, महिला ने अपने पति के खिलाफ हाइजीन मेंटेन न करने का मामला दर्ज किया है।
महिला का आरोप- पति न तो नहाता है, न ब्रश करता है
तुर्की में महिला ने अपने पति पर मुकदमा दायर किया है। महिला ने दावा किया है कि वह कभी नहाता नहीं है। उसके पसीने से बदबू भी आती है। इतना ही नहीं वह सिर्फ सप्ताह में एक-दो बार ब्रश करता था। इस विवाद का कारण हाइजीन मेंटेन न करना था। महिला ने फैमिली कोर्ट को बताया कि उसका पति 5 दिनों तक एक ही कपड़े पहनता था।
पति को नैतिक जिम्मेदारी पूरी करनी चाहिए
महिला के वकील सेनेम यिलमाजेल ने कहा कि पति-पत्नी की शेयर्ड लाइफ की जिम्मेदारी पूरी करना चाहिए। अगर दोनों में से एक भी इन जिम्मेदारियों को पूरी नहीं कर सकता है, तो दूसरे पक्ष को तलाक लेने का अधिकार है। पति-पत्नी के संबंध में हमें अपने व्यवहार और स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए।
महिला ने शख्स को तलाक दे दिया
कोर्ट में शख्स के सहकर्मियों ने गवाही दी कि महिला के पति 7 से 10 दिन में नहाता था और हफ्ते में एक-दो बार ब्रश करता था। ऐसे में उसके पति के शरीर और मुंह से बदबू आती थी। उनके सहकर्मियों ने गवाही में कहा कि उन्हें पास बैठकर काम करने में बदबू आती है। आखिरकार महिला ने अपने पति को तलाक दे दिया।
यह भी पढ़ें…
माउंट एवरेस्ट से आया सिर चकराने वाला वीडियो, देखें शिखर से 360 डिग्री View
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News