
वायरल डेस्क. भारतपे के पूर्व एमडी और फेमस रियलिटी शो के पूर्व जज अश्नीर ग्रोवर ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक तस्वीर शेयर की है। इसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, अश्नीर ग्रोवर ने पहली "क्रॉस-ब्रीड" टेस्ला की तस्वीर साझा की। कार बोल्डर ग्रे रंग में बीवायडी एट्टो 3 है।
अश्नीर ग्रोवर ने लिखा- लड़के ने अपना सपना पूरा किया
अश्नीर ग्रोवर ने गाड़ी की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि विश्व की फर्स्ट क्रॉस-ब्रीड टेस्ला। दिल्ली के किसी लड़के ने अपना सपना पूरा किया। यह गाड़ी दिल्ली के करोल बाग इलाके में देखी गई थी। इस पोस्ट पर 2 लाख 80 से ज्यादा व्यूज आए है। साथ ही 4 हजार 7 सौ लाइक आए है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किया रिएक्ट
अश्नीर ग्रोवर ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया। वैसे ही यूजर्स ने इस पर रिएक्ट करना शुरू किया। देखिए यूजर्स ने पोस्ट पर क्या कमेंट किया।
एक यूजर ने कमेंट में लिखा- सर कम से कम नंबर प्लेट छिपा दिजीए। दूसरे यूजर ने कहा उस दिन का इंतजार टेस्ला के पीछे आवाज दो लिखा हो। एक तीसरे यूजर ने लिखा इंपोर्ट ड्यूटी को मात देने के लिए अपने सपनों का निर्माण करें। एक अन्य यूजर ने लिखा कि जरा सोचिए कि वह आदमी कारों को मोडीफाइड की फंडिंग के लिए शार्क टैंक पर आया हो, आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी। फिर पीयूष बंसल कहेगा क्या आप जुगाड़ू कमलेश से प्रभावित है।
आपको बता दे कि अश्नीर ग्रोवर शार्क टैंक सीजन 1 में जज थे। यहां से उन्हें काफी फेम मिला। लेकिन दूसरे सीजन में शो के मेकर्स ने बाहर कर दिया था। साथ ही विवादों के चलते भारतपे से इस्तीफा भी देना पड़ा। अश्नीर ग्रोवर ने दोगलापन नाम की एक किताब भी लिखी है।
बीवयडी ऑटो 3 एक इलेक्ट्रिक एसयूवी है । इस कार की शुरुआती कीमत 33 लाख 99 हजार रुपए हैं।
यह भी पढ़ें…
पति के न नहाने पर महिला ने पहुंची अदालत,कोर्ट का फैसला सुन रह जाएंगे हैरान
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News