YouTube पर पोस्ट हुआ था ये पहला वीडियो, जानिए 18 सेकेंड के इस वीडियो को मिले कितने व्यूज

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब के बारे में आज हर कोई जानता होगा। मगर क्या आप जानते हैं कि इस पर पहला वीडियो कब और किसने पोस्ट किया था। यह वीडियो कितने समय का था। आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 14, 2022 5:15 AM IST

नई दिल्ली। आज से करीब 17 साल पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वेबसाइट लॉन्च हुई थी। इस पर वीडियो पोस्ट और शेयर किए जाते थे। आज भी किए जाते हैं। इसके अलावा लाइव प्रोग्राम/कंसर्ट भी रिलीज किए जाते हैं। इसे नाम दिया गया यूट्यूब। मगर यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि इस प्लेटफॉर्म पर पहला वीडियो कब पोस्ट हुआ। किसने किया, उसे आज तक कितने व्यूज मिले और यह किस चीज पर आधारित था। तो आइए आज इससे जुड़ी आपकी सभी उत्सुकताओं का समाधान इस खबर में करते हैं। 

दरअसल, इस वेबसाइट के सहसंस्थापक जावेद करीम ने पहला वीडियो 24 अप्रैल 2005 को पोस्ट किया था। यह तब बेटा में था और आज भी उसी बेटा स्वरूप में है। स वीडियो को नाम दिया गया मी एट द जू (Me at the Zoo) और यह 18 सेकेंड का वीडियो है। इस वीडियो को अब तक 23 करोड़ 52 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। 12 मिलियन लोगों ने इसे पसंद किया है। 

Latest Videos

ब्लॉगिंग कांसेप्ट से पहला वीडियो शुरू किया था जावेद करीम ने 
वीडियो में देखा जा सकता है कि जावेद करीम सैन डिएगो के एक जू यानी चिड़ियाघर में खड़े हैं। पीछे पिंजरे में हाथी नजर आ रहे हैं। जावेद करीम 18 सेकेंड के इस वीडियो में हाथी के लंबे सूंड की तारीफ कर रहे हैं। माना जाता है ब्लॉगिंग के कांसेप्ट से शुरू किया गया यह पहला वीडियो है। 

17 साल पहले वैलेनटाइन डे के दिन लॉन्च हुआ था यूट्यूब 
बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब को आधिकारिक तौर पर वैलेनटाइन डे के दिन यानी 14 फरवरी 2005 को शुरू किया गया था। मगर पहला वीडियो 24 अप्रैल 2005 को पोस्ट हुआ था। डिजिटल वर्ल्ड में यूट्यूब आज भी गूगल के बाद सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला प्लेटफॉर्म है। इस पर आपको हर तरह की जानकारियां मिल जाएंगी। 

हटके में खबरें और भी हैं..

15 दिन के कलेजे के टुकड़े को बेचकर एक मां ने खरीदा फ्रीज, कूलर, वाशिंग मशीन, टीवी और बाइक

सांड को पसंद नहीं आया सड़क पर खुलेआम लड़की का डांस करना, वायरल वीडियो में देखिए क्या किया उसके साथ

लेह के रेत में खड़ी यह SUV सोशल मीडिया पर आखिर क्यों हो गई वायरल?

कबाब ने ली मॉडल की जान, डॉक्टर बोले- सिर्फ 9 मिनट की देरी पड़ गई भारी 

Share this article
click me!

Latest Videos

Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास