मछली पकड़ते समय मछुआरे के जाल में फंसी भयानक शार्क.. जानिए कहां का है मामला

Published : Sep 18, 2022, 10:45 AM IST
मछली पकड़ते समय मछुआरे के जाल में फंसी भयानक शार्क.. जानिए कहां का है मामला

सार

आस्ट्रेलिया में एक मछुआरे के साथ तब ऐसा ही हादसा हुआ, जब वह मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गया था। यहां उसे अजीब सी दिखने शार्क मछली मिली। ट्रैपमैन बरमागुई ने फेसबुक पर इस मछली की फोटो पोस्ट की है, जिसे देखकर लोग चौंक गए हैं।

मेलबर्न। इस पृथ्वी पर एक से एक अजीबो-गरीब जीव रहते हैं। कुछ इतने खूबसूरत होते हैं कि क्या कहा जाए और कुछ बेहद भयानक, जिन्हें देखने के बाद कोई भी खौफ से भर जाएगा। समुद्र एक ऐसी जगह है, जहां बहुत से भयावह जीव-जंतु रहते हैं। फिलहाल, इसका जीता-जागता ताजा उदाहरण आस्ट्रेलिया से सामने आया है। यहां एक मछुआरे को समुद्र में ऐसा ही हैरान करने वाली मछली मिली, जिसे देखने के बाद उसकी तस्वीर उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जिससे बाकी लोग भी इसे देख सकें और जान सकें इस बेहद खतरनाक मछली की भयावहता। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आस्ट्रेलियाई मछुआरे का नाम ट्रैपमैन बरमागुई है। इसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अपने अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर समुद्र में मिली उस खतरनाक जीव के बारे में बताया है, जिसे देखकर वे बुरी तरह चौंक गए थे। वहीं, सोशल मीडिया पर इस मछली की तस्वीर देखने के बाद यूजर्स भी सहम गए हैं। यूजर्स इसे प्रीहिस्टोरिक यानी प्रगैतिहासिक काल का जीव बता रहे हैं। 

इसमें कोई संदेह नहीं कि समुद्र की गहराई में कई रहस्य हैं। कई प्राणी जो समुद्र की निचली परत में रहना पसंद करते हैं, वे अब भी दुनिया के लिए अज्ञात हैं। ऐसे में कभी -कभी जब लोग गहरे समुद्र में एक से एक डरावने जीव के साथ सामने आते हैं, तो सामान्य लोग इन्हें देखकर खौफ से भर जाते हैं। आस्ट्रेलिया में एक मछुआरे के साथ तब ऐसा ही हादसा हुआ, जब वह मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गया था। यहां उसे अजीब सी दिखने शार्क मछली मिली। ट्रैपमैन बरमागुई ने फेसबुक पर इस मछली की फोटो पोस्ट की है, जिसे देखकर लोग चौंक गए हैं। 

बरमागुई ने दो फोटो पोस्ट की है, जिसमें उसके दांत का आाकार बेहद डरावना और खतरनाक दिख रहा है। पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, गहरे समुद्र में खुरदुरी त्वचा वाली शार्क का चेहरा। अजीब सी दिखने वाली शार्क मछली को कुछ यूजर्स ने अलौकिक प्राणी ने करार दिया तो कुछ ने कहा कि यह काफी पुराना जीव है, संभवत: प्रागैतिहासिक काल का। एक यूजर ने लिखा, लगता है गहरे समुद्र में एक और ग्रह है, जहां बेहद खतरनाक जीव रहते हैं। 

हटके में खबरें और भी हैं..

पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम 

किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल