आज India का Friendship Day.. दुनियाभर में 30 जुलाई को मना, भारत बोला- हम तो अगस्त के पहले संडे को ही मनाएंगे

Published : Aug 07, 2022, 07:44 AM IST
आज India का Friendship Day.. दुनियाभर में 30 जुलाई को मना, भारत बोला- हम तो अगस्त के पहले संडे को ही मनाएंगे

सार

Friendship day 2022: भारत में आज फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र ने हर साल 30 जुलाई को इसे मनाने का ऐलान किया हुआ है, मगर भारत का कहना है कि वह हर साल अगस्त के पहले हफ्ते में ही इस दिन को मनाता रहेगा। 

ट्रेंडिंग डेस्क। Friendship Day 2022 Date: फ्रेंडशिप डे इस साल 7 अगस्त को यानी आज रविवार को है। दिलचस्प बात यह है कि संयुक्त राष्ट्र ने इस साल बीते 30 जुलाई को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे घोषित किया था। हालांकि, भारत की ओर से कहा गया कि वह हर साल की तरह इसे अगस्त के पहले रविवार को मनाता रहेगा। 

बता दें कि फ्रेंडशिप डे यानी दोस्तों का दिन। दोस्तों और दोस्ती के लिए समर्पित यह खास दिन हर साल अगस्त के आसपास दुनियाभर में मनाते हैं। इस दिन विशेष रूप से लोग दोस्तों के साथ दिन बिताना पसंद करते हैं। उनके साथ घूमना-पिकनिक मनाना और पार्टी करना इसमें शामिल है। एकदूसरे को कार्ड देते हैं। गिफ्ट देते हैं और हाथ की कलाई पर बैंड लगाते हैं। बहुत से लोग साथ में पार्टी करते हुए दोस्ती पर आधारित फिल्में भी देखना पसंद करते हैं। 

भारत में हर साल फ्रेंडशिप डे अगस्त महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस साल यह 7 अगस्त को है। इससे पहले, बीते 30 अगस्त को भी फ्रेंडशिप डे मनाया गया, मगर यह इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे है और संयुक्त राष्ट्र के कहने पर यह दिन मनाया जा रहा है, मगर भारत ने कहा कि वह हर साल की तरह इस साल भी अगस्त महीने के पहले रविवार को ही यह दिन मनाएगा। 

दोस्तों संग डिनर करते वक्त दिमाग में आया 20 जुलाई को हो फ्रेंडशिप डे 
इस दिन को पहली बार 1958 में पराग्वे में  हॉलमार्क कार्ड की स्थापना करने वाले जॉयस क्लाइड हॉल ने प्रस्तावित किया था और तब से यह दिन धीरे-धीरे इस खास संबंध को लेकर मनाया जाने लगा और बाद के कुछ वर्षों में लोकप्रिय होते हुए दुनियाभर में पहुंच गया। संयुक्त राष्ट्र ने 1998 में फ्रेंडशिप के सम्मान में विनी ऑफ द पूह में नाने अन्नान क्रिस्टोफर रॉबिन के साथ देखे जाने वाले दोस्ती के प्रतीक भालू को इसका ब्रांड एम्बेस्डर घोषित किया। वैसे, दावा यह भी किया जाता है कि ग्लोबल फ्रेंडशिप डे मनाने का विचार पहले 20 जुलाई 1958 को डॉ. रेमन आर्टेमियो ब्रॉचो के मन में आया था। तब वह पराग्वे के शहर प्यूर्तो पिनास्को में कुछ दोस्तों संग डिनर कर रहे थे। 

हाथों में बैंड पहनकर फोटो सेशन भी कराती है  यंग जेनरेशन 
तब वर्ल्ड फ्रेंडशिप डे को रंग, जाति धर्म से ऊपर उठकर एकसाथ मनाने का फैसला किया गया और पराग्वे ने इसे हर साल 30 जुलाई को मनाने का फैसला किया, जिसे बाद में अन्य देशों ने भी अपनाया। संयुक्त राष्ट्र सभा ने वर्ष 2011 में इस दिन को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे के दौर पर नामित करने का ऐलान किया। हालांकि, भारत ने अपना रुख नहीं बदला और हर साल की इसे अगस्त महीने के पहले रविवार को मनाने का निर्णय लिया। इस साल भी यह 7 अगस्त को मनाया जा रहा है। एडवांस्ड एंड पॉप कल्चर के साथ-साथ बॉलीवुड की वजह से यह दिन बीते कुछ साल में ज्यादा लोकप्रिय हुआ है। इस दिन वे एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं। सफेद कपड़े पहनना पसंद करते हैं और दोस्ती के नाम इंस्पायरिंग मैसेज भेजते हैं। वहीं, यंग जेनरेशन कलाई पर फ्रेंडशिप बैंड पहनकर फोटो सेशन भी कराती देखी जा सकती है।  

भारत अगस्त के पहले रविवार को ही क्यों मनाता है यह दिन 
दरअसल, भारत में फ्रेंडशिप डे हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को मनाए जाने की दिलचस्प वजह है। वर्ष 1935 में अगस्त महीने के पहले संडे को एक व्यक्ति का मर्डर कर दिया गया। जिसका मर्डर हुआ, उसका एक दोस्त था जो इस घटना से काफी दुखी था। दुखी होकर उसने भी आत्महत्या कर ली। दोस्ती की इस मिसाल को देखते हुए इसके बाद अमरीकी सरकार ने हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाने का ऐलान कर दिया। धीरे-धीरे इसे दुनियाभर के कई देशों ने अपना लिया। भारत भी इसे तब से ही मनाते चला आ रहा है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

बेटे-बहू के साथ मां भी गई हनीमून पर.. लौटने पर पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा 

मछली भी होती है बाघ की रिश्तेदार! जानिए क्या नाम है इसका और कहां मिली 

500 कारीगर-4 शिफ्ट में काम...हर घर तिरंगा अभियान के लिए अब्दुल गफ्फार की दुकान पर रोज बन रहा डेढ़ लाख झंडा 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

नाक से गटक ली बीयर! इस बंदे ने जो किया वो आप जिंदगी में भूलकर भी ना करना-WATCH
मां की बीमारी पर कंपनी ने कर्मचारी को दी 1 महीने की पेड लीव, फाउंडर का दिल छू लेने वाला पोस्ट वायरल