जापान के एक अंतिम संस्कार गृह में 'ताबूत कैफे' खोला गया है जहाँ लोग ताबूत में लेटकर तस्वीरें ले सकते हैं। इस अनोखी सेवा का मकसद लोगों को जीवन और मृत्यु के बारे में सोचने पर मजबूर करना है।

सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन जापान का एक अंतिम संस्कार गृह एक अनोखी सेवा देकर लोगों का ध्यान खींच रहा है। 120 साल पुराने इस संस्थान ने 'ताबूत कैफे' नामक एक सेवा शुरू की है, जो अब चर्चा का विषय बन गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह अंतिम संस्कार गृह लोगों को ताबूत में लेटने और तस्वीरें लेने का मौका देता है। उनका कहना है कि उनका मकसद लोगों को जीवन और मृत्यु के बारे में सोचने के लिए प्रेरित करना है।

1902 में स्थापित, चिबा प्रान्त में स्थित फुट्सु का काजिया होंटेन नामक यह अंतिम संस्कार गृह, एक अन्य कंपनी के साथ मिलकर यह अनूठा उपक्रम शुरू किया है। पिछले सितंबर में यह सेवा शुरू की गई थी। इसके लिए हरे, पीले और सुनहरे रंगों में खास डिज़ाइन वाले तीन ताबूत यहां रखे गए हैं। इन खूबसूरती से सजाए गए ताबूतों के अंदर इच्छुक लोग लेटकर अनुभव कर सकते हैं।

इस सेवा के लिए 2,200 येन (US$14) यानी लगभग 1200 भारतीय रुपये शुल्क लिया जाता है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, हर दिन कई लोग इस सेवा का अनुभव करने आते हैं, जिनमें एक साथ ताबूत में लेटकर तस्वीरें खिंचवाने वाले जोड़े भी शामिल हैं।

कंपनी के 48 वर्षीय अध्यक्ष कियोटका हिरानो ने बताया कि 24 साल की उम्र में उनके पिता की अचानक मृत्यु के उनके व्यक्तिगत अनुभव ने उन्हें इस विचार के लिए प्रेरित किया। एक और दिलचस्प बात यह है कि कियोटका हिरानो के इस अंतिम संस्कार गृह में लोग अपनी पसंद का ताबूत पहले से देखकर बुक भी कर सकते हैं।