गाय को भी पसंद नहीं आया लड़की का ठुमका लगाना, रिएक्शन के बाद.. लोगों ने पूछा- और दीदी आ गया स्वाद!

Published : Jul 19, 2022, 12:33 PM IST
गाय को भी पसंद नहीं आया लड़की का ठुमका लगाना, रिएक्शन के बाद.. लोगों ने पूछा- और दीदी आ गया  स्वाद!

सार

एक लड़की गाय के सामने ठुमके लगा रही थी। गाय कुछ देर तो उसे देखती रहती है बर्दाश्त करती है कि अब यह हटे तो मैं चारा खाऊं, मगर जब लड़की नहीं हटी तो गाय ने उसे अच्छा सबक सिखाया। वीडियो में आप भी देखिए। 

ट्रेंडिंग डेस्क। आजकल लोगों पर नाचने-गाने का ऐसा सुरूर सवार हुआ है कि बस पूछो मत। जहां-तहां लटके-झटके दिखाने का काम शुरू हो जाता है। कई लोगों के हाथ में स्मार्टफोन आता है तो वे सबसे पहले सोशल मीडिया से जुड़े कुछ ऐप डाउनलोड करते हैं। इसके जरिए अश्लील या द्विअर्थी बातें करके, अश्लील डांस करके वीडियो बनाते हैं और इसे पोस्ट कर देते हैं। अब  किन  लोगों के बीच उनका वीडियो जा रहा है, समाज पर इसका क्या असर पड़ रहा है, इससे उन्हें कोई मतलब नहीं। उन्हें तो बस नुमाईश और पैसे से मतलब है। 

सोशल मीडिया  पर इन दिनों ऐसा  ही एक वीडियाो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की गाय के सामने लटके-झटके दिखाती है, जो गाय को भी पसंद नहीं आया। गाय ने तुरंत अपना रिएक्शन देकर बता दिया कि अब हट भी जा, मुझे खाना खाने दे। लड़की के साथ गाय ने जो किया उसे देखने के बाद यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे। 

 

 

 

गाय को पसंद नहीं आए लड़की के डांस मूव्स, सिंग से दिया जोर का झटका 
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मौके पर दो गाय और  एक लड़की है। एक गाय बैठी है, जबकि लड़की दूसरी खड़ी गाय के नाद में चारा डालकर वहीं, उसके सामने डांस करने लगती है। कुछ डांस मूव्स तो गाय ने देखे और सह भी लिए, मगर लड़की के ठुमके देखने के बाद गाय इरिटेट हो गई। उसने तुरंत एक जोर का झटका दिया और लड़की लुढ़कते हुए दूसरी गाय के नाद में जा गिरी। 

आ भैंस मेरी मार, और दीदी आ गया स्वाद!
लड़की की इस हालत को देखने के बाद आप अपनी हंसी नही रोक पाएंगे। वीडियो को लाखों बार देखा गया,  जबकि  21 हजार से अधिक लोगों ने इसे पसंद किया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, आ भैंस मेरी मार। साथ में हंसते हुए का इमोजी लगा है। वहीं, वीडियो क्लिप के कैप्शन में भी लिखा है.. और दीदी आ गया स्वाद। कुछ यूजर्स ने तो कहा, इस वीडियो को एक बार देखने के बाद उनका मन नहीं भरा, कई बार देखते रहे और हंसते  रहे। 

हटके में खबरें और भी हैं..

ट्रक में भरी शराब सड़क पर गिर गई, देखिए लोगों ने पलभर में किया कुछ ऐसा...

ललित मोदी ने 11 साल पहले कराया था सुष्मिता सेन का ये बड़ा काम, तब से दोनों के बीच पक रही खिचड़ी!

बच्ची के संस्कार का वीडियो वायरल, स्मृति ईरानी से लेकर कई बड़ी शख्सियत ने की तारीफ

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

मासूम जान का भी ख्याल ना आया! स्पोर्ट्स कार पर बच्चे के साथ स्टंट-WATCH VIDEO
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय ड्राइवर ने सिर्फ 10 घंटे में की गजब की कमाई, खुद बताया-WATCH