लड़की ने Boyfriend से बनवाई CV और अटैच की जगह कंपनी को सीधे कर दिया फॉरवर्ड, ई-मेल पढ़कर हैरान रह गई एचआर टीम

Published : Feb 27, 2022, 10:53 AM IST
लड़की ने Boyfriend से बनवाई CV और अटैच की जगह कंपनी को सीधे कर दिया फॉरवर्ड, ई-मेल पढ़कर हैरान रह गई एचआर टीम

सार

एक लड़की ने कंपनी में जॉब (Job) के लिए अप्लाई किया। उसने कंपनी के एचआर को अपनी सीवी भेजी। ई-मेल (Email) से भेजी गई इस सीवी (CV) के साथ जो मैसेज लिखे थे उसे पढ़कर एचआर टीम (HR Team) हैरान रह गई। इसके बाद ई-मेल का यह स्क्रीनशॉट वायरल हो गया है। 

नई दिल्ली। पढ़ाई पूरी करने के बाद हर किसी को नौकरी की तलाश रहती है। चाहे वह लड़का हो या लड़की सभी अपना करियर बनाना चाहते हैं। किसी कंपनी में जॉब अप्लाई करने के लिए पहले सीवी यानी रिज्यूम भेजा जाता है। हर कोई चाहता है कि उसका रिज्यूम बेस्ट हो और एचआर टीम उसे देखते ही सेलेक्ट कर ले। 

अच्छी सीवी बनाने के लिए कोई इंटरनेट से मदद लेता है, तो कोई अपने परिजन या फिर दोस्तों से। एक लड़की ने कंपनी में जॉब अप्लाई किया और रिज्यूम बनवाने के लिए ब्वायफ्रेंड की मदद ली। ब्वायफ्रेंड ने रिज्यूम तो बनाया, लड़की ने उसे कंपनी को शेयर भी कर दिया, मगर इस लापरवाह लड़की ने ऐसी एक गलती कर दी, जिससे अब उसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। यही नहीं, कंपनी को भेजा गया ईमेल मैसेज करीब दो साल पुराना है, लेकिन अब वायरल हो रहा है। 

 

 

दरअसल, लड़की ने ब्वायफ्रेंड से सीवी बनवाई और उसे बिना देखे-पढ़े कंपनी को फॉरवर्ड कर दिया। यह मैसेज जब कंपनी की एचआर टीम ने देखा तो वह हैरान रह गई और उसे पता चल गया कि लड़की कितनी लापरवाह है और वह काम के प्रति जरा भी गंभीर नहीं होगी। मगर कंपनी ने उसे सबक सिखाने के लिए उसके ईमेल का स्क्रीनशॉट दुनिया के सामने लाने की ठानी। 

यह भी पढ़ें: Longest Family Tree of World: दस हजार साल पुराना है यह 'परिवार', सदस्यों की संख्या जानकर रह जाएंगे हैरान

कंपनी ने सीवी का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद यह फोटो वायरल हो गई। इसमें सीवी तो अच्छा था, मगर नीचे लिखा मैसेज लड़की को एक बार पढ़ लेना चाहिए था। इस मैसेज को देखने के बाद एचआर टीम को ही नहीं बल्कि, सभी को समझ में आ गया कि लड़की ने अपनी सीवी ब्वायफ्रेंड से बनवाई है। 

यह भी पढ़ें: Nasa ने फोटो शेयर कर पूछा सवाल, जवाब देने में लोगों के छूट रहे पसीने, क्या आप भी करना चाहेंगे कोशिश 

लड़की ने जो ईमेल भेजा था, उसमें मैसेज लिखा था मेरी जान ये लो तुम्हारा रिज्यूम। इसे बना दिया है। एक बार चेक कर लो ये सही है या नहीं। अगर कुछ बदलना हो तो बताना। इसके बाद किसिंग ईमोजी दिए गए थे। लड़की ने इसे पढ़ा भी नहीं और सीवी को नए मेल में अटैच करने की जगह उसी मैसेज को फॉरवर्ड कर दिया। अब उसकी यह गलती उस पर कितनी भारी पड़ रही है, यह वह समझ सकती है। 

यह भी पढ़ें: इस महिला की कहानी तो सनी लियोनी से मिलती-जुलती, मगर किस्मत उस जैसी नहीं, सच बोला तो पति को गंवानी पड़ी नौकरी 

यह भी पढ़ें: अकेली चिड़िया ने बैलों से लिया पंगा, हिम्मत देख भाग गए सब, महिंद्रा ने पूछा- How's the Josh, Bird? High Sir..

यह भी पढ़ें:  सबसे भयावह मर्डर केस! कौन थी मारिया जिसके प्यार में पागल नीरज ने गंवाई जान, जंगल में जलाए थे शव के 300 टुकड़े 

PREV

Recommended Stories

Son v/s Wife: लाखों की डिमांड किसकी होगी पूरी, वायरल तस्वीर पर नेटीजन्स ने मानी हार
गुमशुदा बच्चों को तलाशने एकदम नई तरकीब! चीनी महिला फिर क्यों किया गया ट्रोल