वैज्ञानिकों ने दुनियाभर में करीब 27 मिलियन लोगों को जोड़ने वाला विश्व के सबसे बड़ा फैमिली ट्री (Longest Family Tree of world) का पता लगाया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इसमें सभी लोग दूर-दूर के रिश्तेदार हैं और ये सभी एक दूसरे के साथ जुड़े हुए हैं।  

नई दिल्ली। वैज्ञानिकों ने दुनिया के सबसे बड़े 'परिवार' (Longest Family Tree of world) का पता लगाया है। यह दुनियाभर में करीब 27 मिलियन लोगों को जोड़ता है। इसमें जीवित और मृत दोनों सदस्य शामिल हैं। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में विकसित अपने तरह के बिल्कुल नए और अलग नेटवर्क से पता लगा है कि कैसे अभूतपूर्व विस्तार के बाद दुनियाभर में व्यक्ति एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसमें शोध पत्र और वीडियो के जरिए वैज्ञानिक पद्धति में बताया गया है कि मानव आबादी शुरू में कब और कहां रहती थी। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा फैमिली ट्री है। वैज्ञानिकों के मुताबिक ये सभी दूर-दूर के संबंधी हैं और एकसाथ जुड़े हैं। इस परिवार की जड़ें करीब दस हजार साल पुरानी हैं। वैज्ञानिकों का दावा है कि यह एक बड़ी उपलब्धि है और इसकी मदद से इंसानों की उत्पत्ति को समझने में भी मदद मिलेगी। इसके जरिए चिकित्सीय रहस्यों से भी पर्दा उठाया जा सकेगा। 

यह भी पढ़ें: Nasa ने फोटो शेयर कर पूछा सवाल, जवाब देने में लोगों के छूट रहे पसीने, क्या आप भी करना चाहेंगे कोशिश

जर्नल सांइस में प्रकाशित लेख के मुताबिक, इस शोध टीम का नेतृत्व कर रहे वैज्ञानिक ऑथर डा यान वोंग ने बताया कि यह विशाल परिवार अनुवांशिक बदलावों को समझने में मददगार साबित होगा। इस रिसर्च टीम ने 8 डाटाबेस में उपस्थित 3 हजार 609 इंसानों के जिंस पर अध्ययन किया है। इसके बाद कंप्यूटर के एल्गोरिदम की मदद से से इनके पूर्वज दुनियाभर में कहां-कहां रहते थे, इसका पता लगाया। रिसर्च टीम ने इस तरह 27 मिलियन लोगों को जोड़कर एक परिवार बनाया। 

यह भी पढ़ें: इस महिला की कहानी तो सनी लियोनी से मिलती-जुलती, मगर किस्मत उस जैसी नहीं, सच बोला तो पति को गंवानी पड़ी नौकरी

इस रिसर्च को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में नए वैज्ञानिक पद्धति के जरिए पूरा किया है। हालांकि, इसमें यह भी दावा किया गया है कि जिन 27 मिलियन लोगों को इस परिवार में शामिल किया गया है, वे सभी लोग एक दूसरे से खून के रिश्ते में थे। इनके डीएनए बीते कई सौ साल से जमा किए गए और करोड़ों लोगों के नमूनों की जांच हुई, जिसके बाद टीम ने इसे दुनिया की सबसे बड़ी फैमिली ट्री बताया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस परिवार के पूर्वज आज के आधुनिक सूडान से जुड़े हैं और इस परिवार की उत्पत्ति करीब एक लाख साल पहले हुई।

यह भी पढ़ें: अकेली चिड़िया ने बैलों से लिया पंगा, हिम्मत देख भाग गए सब, महिंद्रा ने पूछा- How's the Josh, Bird? High Sir..

यह भी पढ़ें: सबसे भयावह मर्डर केस! कौन थी मारिया जिसके प्यार में पागल नीरज ने गंवाई जान, जंगल में जलाए थे शव के 300 टुकड़े