क्या आपको पता है धरती पर कैसे होते हैं दिन और रात, अगर नहीं तो इस वीडियो में देखें

Published : Jan 02, 2024, 04:02 PM IST
space .

सार

अंतरिक्ष से धरती का नजारा कैसा लगता होगा। धरती किस रंग की नजर आती होगी। आइए आज एक वीडियो के जरिए देखते हैं कैसे होते हैं धऱती पर दिन और रात।

ट्रेंडिंग न्यूज। सोशल मीडिया पर रोजाना कई सारे इंट्रेस्टिंग वीडियो देखने को मिलते हैं। रोज ही सैकड़ों वीडियो वायरल होते हैं। कुछ डेली रूटीन के मजाकिया वीडियो भी वायरल होते हैं जबकि वाइल्ड लाइफ से जुड़े वीडियो जारी होते हैं। आज हम आपको दिखाने जा रहे है कि अंतरिक्ष से जुड़े कुछ ऐसे इंटरेस्टिंग वीडियो जो वायरल होने के साथ लोगों के बीच काफी पसंद किए जा रहे हें। 

वीडियो में देखें कैसे दिन रात होता
ऐसे लोग जिनमें स्पेस से जुड़ी चीजों को लेकर इंटरेस्ट होता है उनके लिए यह वीडियो काफी अच्छा होगा। यह तो सभी जानते हैं कि धरती को अपनी धुरी पर चक्कर लगाने में कुल 24 घंटे का समय लगती है। इस दौरान दिन और रात होते हैं। आइए आज आपको धरती पर समय को गुजरते हुए दिखाते हैं और यह भी दिखाते हैं कि कैसे दिन-रात होता है।

नीले संगमरमर जैसी दिखती है धरती
अंतरिक्ष के काले अंधेरे में धरती बेहद खूबसूरत दिखती है। यह नीले संगमरमर के जैसी नजर आती है। इसमें एक तरफ से रोशनी पड़नी शुरू होती है जो समय के साथ धीरे-धीरे गुजरकर दूसरी तरफ चली जाती है। रोशनी के जाते ही धरती काली नजर आने लगती है और फिर रोशनी पड़ते ही यह चमकने लगती है। ये दरअसल पृथ्वी का अपनी धुरी पर एक चक्कर पूरा करने का वीडियो है। इसमें टाइमलैप्स वीडियो के जरिए दिन और रात दिखाई देते हैं। 

देखें वीडियो :

 

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल