
मुंबई। मशहूर उद्योगपति और महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर ऐसी आकर्षक पोस्ट शेयर करते रहते हैं, जो इंटरनेट यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचती है और उनकी दिलचस्पी बढ़ाती है। ये पोस्ट इंस्पायरिंग, फनी और मोटिवेशनल भी होते हैं, जिन्हें वे कंटेंट, फोटो या वीडियो के जरिए शेयर करते हैं।
बहरहाल, उन्होंने एक बार फिर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर नई पोस्ट शेयर की है, जिसमें इंसानों से उनके किए का प्रकृति किस खौफनाक अंदाज में बदला लेती है, उसका उदाहरण दिखाता एक वीडियो है। आनंद महिंद्रा ने तीन आदमियों के एक समूह की छोटी सी वीडियो क्लिप शेयर की है, जो जंगल में एक विशाल पेड़ को काटने में तो सफल रहते हैं, मगर इसके बाद कटे पेड़ ने उनमें से एक शख्स से अनोखे अंदाज में बदला लिया और सबक सिखाया।
करीब 24 घंटे में महज 13 सेकेंड की इस वायरल वीडियो क्लिप को लगभग 7 लाख बार देखा जा चुका है। 13 हजार 600 से अधिक यूजर्स ने इस वीडियो को पसंद किया है और साढ़े बारह सौ यूजर्स ने इसे रीट्वीट किया है। कई यूजर्स ने इस पोस्ट पर कमेंट भी किया शेयर किया है। वीडियो का कैप्शन पोस्ट करते हुए महिंद्रा ने लिखा, अगर आप पेड़ काटते हैं, तो इसे लेटे हुए नहीं देखना चाहेंगे।
गिरने से पहले एक शख्स को सबक सिखा देता है पेड़
वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन पुरूष एक विशाल पेड़ को काट रहे हैं। जैसे ही पेड़ पूरी तरह कट जाता है, उसे जमीन पर गिराने के लिए वे धक्का देते हैं। पेड़ गिरता है, मगर किनारे खड़े एक शख्स को अपने लपेटे में ले लेता है। यह आदमी पीछे हटने की कोशिश करता है, मगर तब तक देर हो चुकी होती है। पेड़ उसे उछालता है, जिसके बाद वह शख्स उसी पेड़ की जड़ पर आकर गिरता है और फिर असंतुलित होकर नीचे गिर जाता है। एक यूजर ने लिखा, प्रकृति कभी भूलती नहीं और कभी माफ भी नहीं करती। एक अन्य यूजर ने लिखा, पेड़ लगाओ, वे वापस देते हैं। उन्हें जीवन दो, वे आपको जीवन देते हैं। आप पेड़ काटो, वे आपको कई तरह से सबक सिखाएंगे।
भगवान कृष्ण के जीवन से सीखने लायक हैं ये 10 बातें, अपनाए तो कभी नहीं होंगे निराश
पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम
किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News