अजब-गजब: शख्स का जीवनभर का सपना था वह जानवर बने, 12 लाख खर्च कर 40 दिन में बन गया कुत्ता

Published : May 26, 2022, 12:32 PM ISTUpdated : May 26, 2022, 01:05 PM IST
अजब-गजब: शख्स का जीवनभर का सपना था वह जानवर बने, 12 लाख खर्च कर 40 दिन में बन गया कुत्ता

सार

जापान में एक व्यक्ति का सपना था कि वह कुत्ता बने। चूकि, भगवान ने उसे इंसान ने बनाकर भेजा है, इसलिए वह शारिरिक तौर पर कुत्ता तो नहीं बन सकता, मगर एक कंपनी ने उसका सपना कुछ हद तक पूरा कर दिया है। 

नई दिल्ली। मनुष्य का जन्म बड़े नेक कर्मों का परिणाम होता है। मगर कुछ लोगों को इसकी अहमियत पता नहीं होती। ऐसे ही  जापान का यह अजब-गजब शख्स है, जिसका सपना था कि वह जीवन में कुत्ता बने। हालांकि, वैज्ञानिकों ने ऐसी कोई तकनीक ईजाद नहीं की है, जिससे असल में तो वह कुत्ता नहीं बन सकता था, मगर क्रिएशन से जुड़ी एक कंपनी ने उसका सपना कुछ हद तक पूरा कर दिया है। इस काम के लिए उसे भारतीय मुद्रा में करीब 12 लाख रुपए (जापानी मुद्रा करीब दो मिलियन येन) खर्च करने पड़े। 

जापान के इस शख्स के कुत्ता बनने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यूजर्स इस शख्स की अजीबो-गरीब हरकत से हैरान हैं। इस शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर खुद अपनी  तस्वीरें और यूट्यूब पर वीडियो पोस्ट किया है। 

 

 

इस शख्स ने ट्विटर पर @toco_eevee नाम के अकाउंट से कुत्ते की शरीर वाली कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं और दावा किया है यह एक कॉस्ट्यूम है और इसके अंदर एक इंसान  है। कुत्ते की यह नस्ल कोली है और जिस कंपनी ने इस  कॉस्ट्यूम को बनाया है, उसका नाम जेपेट है। 

इस काम के लिए परफेक्ट है जेपेट
इस शख्स का नाम टोको बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि उसका जीवनभर का सपना था कि वह जानवर बने। इसके लिए उसने एक कंपनी को 12 लाख रुपए का भुगतान किया और कंपनी ने 40 दिन की मेहनत के बाद उसे कुत्ता बना दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जेपेट नाम की यह कंपनी फिल्मों और अन्य एंटरटेनमेंट के लिए मूर्तियां और कॉस्ट्यूम बनाती है। इसके अलावा, जापान में विशेष अवसरों के लिए शुभंकरों का भी निर्माण यही कंपनी करती है। 

शख्स के फिगर से मैच करती कुत्ते की इस नस्ल का कॉस्ट्यूम 
शख्स ने बताया कि कुत्ते की यह नस्ल कोली उसे बेहद पसंद है, इसलिए ऐसा ही बनने का फैसला किया। यह डील-डौल में भी मुझ पर फिट होता है, इसलिए जब मैं खुद पर कॉस्ट्यूम डालता हूं, तो यह बिल्कुल वासतविक दिखता है। यह इंसानी फिगर को गुमराह कर सकता है। बहुत से लोग इसे देखने के बाद धोखा खा जाएंगे। उसने यह भी बताया कि इस कॉस्ट्यूम को पहनने के बाद वह अपना शरीर हिला तो सकता है, मगर बहुत ज्यादा नहीं, क्योंकि इससे उसकी पहचान उजागर हो जाएगी। बहरहाल, टोको का कहना है कि उसका सपना पूरा हुआ और अब वह इस कास्ट्यूम को अक्सर पहनेगा।

हटके में खबरें और भी हैं..

बेटे के अंतिम संस्कार में गई महिला को एक लड़के से हुआ प्यार, बाद में कर ली शादी, दोनों की उम्र आपको चौंका देगी 

यह लड़की रोज पीती है कुत्ते का यूरीन, बोली- होते हैं कई फायदे

Amazon बेच रहा 26 हजार की बॉल्टी और 10 हजार के मग, यूजर ने पूछा- इसका क्या करें

जानिए कुत्ते पोल, टायर या दीवार जैसी वर्टिकल सतह पर यूरिन क्यों करते हैं, जमीन से उन्हें क्या दिक्कत है

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

जब बर्तन में फंस गया कुत्ते का सिर, जबरदस्त वायरल हो रहा 11 सेकंड का वीडियो
आवाज कांपी-भर आईं आंखें, जब ज़ोमैटो डिलीवरी बॉय को पता चली केक की असली कहानी