सनकी आशिक की कहानी: लड़की ने डेट पर जाने से मना किया तो बौखला गया लड़का, घर के सामने ही कर दी हत्या

Brutal Murder: मृतक और हत्यारा दोनों साथ ही काम करते थे। अच्छे दोस्त थे। रोज बात होती थी। लेकिन जैसे ही लड़की ने डेट पर जाने से मना किया, उसकी मौत आ गई।
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 6, 2021 10:42 AM IST / Updated: Dec 06 2021, 04:13 PM IST

फ्लोरिडा (Florida). प्रेम में हत्या (Murder) की खबरें तो आपने सुनी होंगी। मियामी में भी ऐसे ही एक सनकी आशिक की कहानी सामने आई है। ऐसा सनकी जिसे ना सुनना पसंद ही नहीं था। ना सुनते ही वह बौखला जाता था और एक दिन ऐसा हुआ कि उसने उसी लड़की के सीने में चाकू उतार दिया, जिससे वह प्यार करने का दावा करता था। कहानी में ट्विस्ट तो तब आया, जब पुलिस को लड़की के शव के ऊपर बेसुध घायल लड़का भी मिला। दोनों को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां लड़की ने दम तोड़ दिया। लड़ने ने पुलिस को अपने पागलपन की पूरी कहानी बताई। 

दोनों साथ काम करते थे, अच्छे दोस्त भी थे
पुलिस के मुताबिक, 20 साल के एक लड़के ने 28 साल की लड़की की चाकू से गोदकर इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उसने डेट पर जाने से इनकार कर दिया था। आरोपी का नाम ऑगस्टिन लुकास मारियानी है। मृतक लड़की डेल्फिना पैन उसी के साथ काम करती थी। हत्यारा और मृतक लड़की दोनों साथ में ही एक रेस्तरां में काम करते थे। अच्छे दोस्त थे। मियामी हेराल्ड की रिपोर्ट एक रिपोर्ट के मुताबिक,  डेल्फिना दो साल पहले अर्जेंटीना से फ्लोरिडा आई थी। उसने मारियानी को डेट करने से इनकार कर दिया था। 

Latest Videos

अपार्टमेंट के नीचे ही हत्यारा मारने लगा चाकू 
पुलिस ने बताया कि मारियानी बिना बुलाए ही डेल्फिना के अपार्टमेंट में पहुंच गया। वहां वह नहीं थी तो इंतजार करने लगा। जब डेल्फिना घर आई तो मारियानी ने उससे उसके अपार्टमेंट के अंदर बात करने के लिए कहा। जब उसने मना कर दिया कि नहीं, वह उसे अंदर नहीं ले जाएगी। तब आरोपी ने वहीं पर तेज अटैक किया। वह अपने साथ तेज चाकू लेकर आया था। उसने वहीं पर लड़की को चाकू मारना शुरू कर दिया। 

रेस्तरां से अपने साथ लेकर आया चाकू
पुलिस के मुताबिक, हत्यारा रेस्तरां से ही चाकू अपने साथ लेकर आया था। ऐसे में लगता है कि वह हत्या का मन बनाकर आया था। पहले तो दोषी ने डेल्फिना को चाकू मारा इसके बाद खुद के सीने में चाकू उतार लिया। दोनों को घायल हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां डेलफिना को मृत घोषित कर दिया गया और मारियानी पर हत्या का आरोप लगाया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ें.

महिला ने विमान के अंदर बिल्ली को कराई Breastfeeding, क्रू मेंबर ने रोका तो ऐसा विवाद हुआ कि कहानी हो गई वायरल

Pakistan में मौत का तांडव: सैकड़ों लोगों ने श्रीलंकाई नागरिक को घेरकर मारा-हाथ पैर तोड़े, फिर जिंदा जलाया

मॉल के बीचो बीच खड़ी थी लड़की,ध्यान से देखने पर पता चला कि शरीर पर नहीं थे कपड़े-कराया था बॉडी पेंट

'मुझे पैदा ही क्यों होने दिया, मार देते..' लड़की ने मां के डॉक्टर पर लगाए आरोप, मिला करोड़ों रु का मुआवजा

Share this article
click me!

Latest Videos

तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts