ऐसा क्या हुआ को बच्चों को नॉनवेज खाता देख भड़क गई मां, गुस्से में दाई पर कर दिया केस, मांगा मुआवजा

Published : Oct 04, 2021, 05:28 PM IST
ऐसा क्या हुआ को बच्चों को नॉनवेज खाता देख भड़क गई मां, गुस्से में दाई पर कर दिया केस, मांगा मुआवजा

सार

19 साल की महिला ने कहा कि उसे नौ साल के लड़के और सात साल की लड़की की देखभाल करने के लिए कहा गया था। जब वह उनकी देखभाल कर रही थी तो उन्होंने अच्छा व्यवहार किया था। इसलिए खुश होकर वह दोनों को पार्टी देने के लिए मैकडॉनल्ड्स ले गई।

लंदन. यहां बच्चों की देखभाल करने वाली दाई या कहें बेबीसिटर पर केस किया गया है। केस बच्चों के माता-पिता ने किया। यहां तक तो सब नॉर्मल लग रहा होगा। लेकिन आरोप जानकर चौंक जाएंगे। दाई पर आरोप लगा कि उसने उनके 9 साल के बेटे और 7 साल की बेटी को नॉनवेज खिला दिया। जबकि वे नॉनवेज नहीं खाते हैं। परिजनों का कहना है कि दाई ने ऐसा जानबूझकर किया। अब उन्होंने इसे लेकर दाई पर केस कर दिया और मुआवजे की मांग की है।

दाई को नहीं पता था कि बच्चे शाकाहारी हैं
19 साल की महिला ने कहा कि उसे नौ साल के लड़के और सात साल की लड़की की देखभाल करने के लिए कहा गया था। जब वह उनकी देखभाल कर रही थी तो उन्होंने अच्छा व्यवहार किया था। इसलिए खुश होकर वह दोनों को पार्टी देने के लिए मैकडॉनल्ड्स ले गई। वहां पर उन्हें खाने के लिए चिकन दे दिया। हालांकि, बच्चों और उनके माता-पिता ने दाई को यह नहीं बताया था कि वे शाकाहारी हैं।

बच्चों को खाता देख भड़क गई मां
जब मां वापस आई और बच्चों को चिकन खाते हुए देखा तो भड़क गई। उसने दाई को डांटना शुरू कर दिया। दाई ने घटना का जिक्र करते हुए कहा, मां जल्दी घर आई और अपने बच्चों को चिकन खाते हुए देखा। इसके बाद गुस्से से दोनों बच्चों को चिकन छीन लिया और फेंक दिया। फिर चिल्लाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि मांस क्यों खाने के लिए दिया। 

22 हजार रुपए की मुआवजे की मांग की
दाई ने बताया कि उसी दिन महिला ने उसे बाहर निकाल दिया। फिर बाद में कहा कि मैंने जो किया उसके लिए मुझे 22 हजार रुपए ($ 300) का भुगतान करना पड़ेगा। अगर मैंने ऐसा नहीं किया तो वे मुझे कोर्ट में ले जाएंगे। दाई ने कहा कि उसने पैसे देने से इनकार कर दिया और कहा कि मां को पहले ही बताना चाहिए था कि बच्चे शाकाहारी हैं।

दाई ने रेडिट पर पूरी पोस्ट शेयर कर मदद मांगी
दाई ने पूरी कहानी को रेडिट पर शेयर किया। उसने कहा कि मुझे यह नहीं मानना ​​​​चाहिए कि हर कोई नॉनवेज खाता होगा। उसने कहा कि अगर पहले से पता होता कि बच्चे नॉनवेज नहीं खाते हैं तो वह उन्हें नहीं खिलाती। लेकिन बच्चों की मां ने उसके साथ बुरा बर्ताव किया। उसने कहा कि वह कोर्ट जाने से नहीं डरती है। उसके पिता और भाई दोनों वकील हैं। 

ये भी पढ़ें..

Rough Sex के दौरान लड़की की मौत, लेकिन जब कोर्ट ने दोषी प्रेमी को सजा सुनाई तो छिड़ा विवाद

पेट से निकली 1 किलो नुकीली कील, नट-चाकू, डॉक्टर ने बताया- शराब छोड़ने की वजह से मरीज की ये हालत हुई

कोरोना को मिटाने के लिए गेमचेंजर साबित होगी ये दवा, मरने से बचाने में है शानदार रिकॉर्ड

रात भर खर्राटे भर सोते रहे माता-पिता, बिस्तर के नीचे दबी रही 18 दिन की बच्ची, तड़प-तड़प कर हुई मौत

40 साल का वर्जिन शख्स ढूंढ रहा गर्लफ्रेंड, लेकिन ऐसी शर्त रख दी है कि 5 साल से लड़की ही नहीं मिली

बढ़ा हुआ वजह कम होना-स्किन की शाइनिंग, शराब छोड़ने पर बॉडी में क्या-क्या बदलाव होते हैं

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल