
भुवनेश्वर. ओडिशा (odisha) पुलिस की एक टीम ने राजस्थान (Rajasthan) में एक महिला का रेस्क्यू किया। उसके पति ने 1.8 लाख रुपए में उसे बेच दिया था। इस केस में पुलिस ने 17 साल के लड़के को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने 55 साल के व्यक्ति को अपनी पत्नी बेच दी थी। आरोपी की पहचान ओडिशा के बोलांगीर जिले के सुलेकेला गांव के राजेश राणा के रूप में हुई है। दो महीने पहले ही आरोपी की शादी हुई थी।
ऑनलाइन चैट प्यार में बदल गई
बेलपाड़ा से पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए लड़का उस लड़की के संपर्क में आया था। फिर दोनों में बातचीत शुरू हुई। प्यार होने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। दोनों के परिवार पारंपरिक तरीके से उनकी शादी कराने के लिए राजी हो गए। इसके बाद अगस्त में ये कपल एक ईंट भट्टे में काम करने के लिए रायपुर और झांसी के रास्ते राजस्थान गए। लेकिन अपनी नई नौकरी के कुछ दिनों बाद राजेश ने अपनी पत्नी को बारां जिले के एक 55 साल के व्यक्ति को बेच दिया।
पैसों को खाने और स्मार्टफोन पर खर्च किया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पत्नी को बेचने पर मिले पैसों को उसने खाने पर खर्च किया। इतना ही नहीं, उसने एक महंगा स्मार्टफोन भी खरीदा। फिर उसने लड़की के पिता को फोन किया और कहा कि उसकी पत्नी किसी के साथ भाग गई है। महिला के परिवार ने राजेश की कहानी पर भरोसा नहीं किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने एक टीम का गठन किया। जब पुलिस बारां गांव पहुंची तो गांव के लोगों ने सड़क जाम कर दिया। वे महिला को नहीं ले जाने दे रहे थे। लेकिन राजस्थान पुलिस की मदद से ओडिशा की टीम महिला को नजदीकी के पुलिस स्टेशन ले जाने में सफल रही। महिला ने कहा कि वह ओडिशा में अपने माता-पिता के पास लौटना चाहती है।
इस बीच आरोपी राजेश ने दावा किया कि उसने अपनी पत्नी को नहीं बेचा, बल्कि उसने उसे 60,000 रुपए में गिरवी रख दिया था। उसने कहा कि पैसों की जरूरत थी। उसे दिल की बीमारी थी, इसलिए उसने ऐसा किया। उसे सर्जरी करानी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया फिर सुधार गृह भेज दिया।
ये भी पढ़ें.
इस TV चैनल पर न्यूज दिखाते वक्त अचानक चलने लगी पॉर्न फिल्म, वीडियो देखकर मच गया हंगामा
स्टडी: बच्चों के सोने के तरीके से पता करें, भविष्य में कैसी होगी आपके बच्चे की हेल्थ
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News