
रूस. सांफ इतने खतरनाक होते हैं लोग उनके आस-पास भी फटकना नहीं चाहते हैं। लेकिन 5 साल की एक बच्ची सांप को अपने गले में लपेटकर हंस रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ देर तक तो सब ठीक था, लेकिन एक वक्त ऐसा आता है जब सांप ने उसी लड़की पर हमला कर दिया। उसके चेहरे पर काट लिया। लड़की डर के मारे सांप को नीचे झटक देती है। कहां का है सांप के काटने का वीडियो...
लोगों ने सोचा, सांप नहीं काटेगा
वीडियो रूस के बटरफ्लाइज पार्क का है। यहां एक चिड़ियाघर में बच्ची घूमने के लिए आई थी। इसी दौरान उसने एक सांप को अपने गले में लपेट लिया। वहां मौजूद लोगों का यही मानना था कि सांप नहीं काटेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
बच्ची को काटते ही दौड़ पड़ते हैं कर्मचारी
पहले तो सांप चुपचाप बच्ची के गले में लिपटा रहता है। बच्ची भी बिना डरे इसका आनंद लेती है। लेकिन एक वक्त ऐसा आता है जब लड़की बुरी तरह से डर जाती है। सांप बच्ची के चेहरे पर काट लेता है। ये देख वहां मौजूद लोग डर जाते हैं। चिड़ियाघर के कर्मचारी दौड़ते हुए बच्ची के पास पहुंचते हैं और सांप को हटा लेते हैं।
क्या लड़की को काटने वाला सांप खतरनाक था
दरअसल, जिस सांप ने लड़की को काटा उसे खतरनाक नहीं माना जाता है। लेकिन लड़की को हॉस्पिटल ले जाना पड़ा। जहां डॉक्टर्स ने उसे दवा दी। प्लास्टर किया।
लड़की को सांप ने एक खास वजह से काटा
बताया जाता है कि 5 साल की लड़की विक्टोरिया ने सांप को लेने से पहले चिकन खाया था। ऐसे में एक्सपर्ट का मानना है कि चिकन की गंध के कारण सांप ने उसे काट लिया। सांप ऐसी गंध को लेकर बहुत संवेदनशील होते हैं.
चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने दावा किया कि सांप ने पहले किसी पर हमला नहीं किया था। लड़की के पिता व्लादिमीर ने कहा, हमने एक एम्बुलेंस को बुलाया और बच्ची को जांच के लिए हॉस्पिटल ले गए। बाद में उसके चेहरे पर प्लास्टर लगा।
ये भी पढ़ें
2- 2 साल के बच्चे को गर्म कार में 3 घंटे तक लॉक किया, दाई ने बच्चे को ऐसे मौत दी कि हर कोई चौंक गया
3- यहां म्यूजिक, टीवी, रेडियो पर किसी महिला की आवाज नहीं आनी चाहिए, नहीं तो मौत तक की सजा मिलेगी
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News