
ट्रेंडिंग डेस्क। पता नहीं इस बदलते युग में और क्या-क्या देखने को मिलेगा। फिलहाल तो झटपट पेड़ पर चढ़ते और हवा में कलाबाजियां करते उड़ते कुत्ते देखने को मिल रहे हैं। सोशल मीडिया पर दो कुत्तों की गजब की फुर्ती और हिरन जैसी कुलांचे और छलांगे मारते की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये कुत्ते हवा में लगभग उड़ते हुए पेड़ पर लटके फल तोड़ लेते हैं।
अब तक आपने बहुत से अजब-गजब जीव-जंतु देखे होंगे। कुत्ते तो बहुत ही देखे होंगे, मगर आज हम आपको इस खबर के जरिए ऐसा वीडियो दिखा रहे हैं, जिसमें उड़ने वालों कुत्तों से आप रूबरू होंगे। आप ये कह सकते हैं कि उड़ने वाले कुत्ते शायद इस दुनिया में न हों, मगर ये वीडियो देखने के बाद आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या वाकई ऐसा हो सकता है।
दरअसल, इस मूल वीडियो को ब्यूटेंजबाइडेन अकाउंट से पोस्ट किया गया है और यह पोस्ट माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर मौरिसा श्वार्ट्ज ने अपने अकाउंट हैंडल पर शेयर किया है। सिर्फ दस सेकेंड की इस छोटी वीडियो क्लिप को 24 घंटे से भी कम समय में एक करोड़ से अधिक बार देखा गया है। वहीं, तीन लाख 15 हजार से अधिक यूजर्स ने इसे पसंद किया है। 43 हजार से अधिक यूजर्स इसे रीट्वीट कर चुके हैं, जबकि 3 हजार यूजर्स ने इस पर दिलचस्प कमेंट किया है।
'कभी हार मत मानो.. ये एथलीट्स हैं'
शेयर किए गए इस वीडियो में ब्यूटेंजबाइडेन ने कैप्शन में लिखा कभी हार मत मानो। वहीं, मौरिसा ने लिखा, ये एथलीट्स हैं। वीडियो में देखा जा सकता है दो कुत्ते बेहद तेजी और फुर्ती से दौड़ते हुए पेड़ पर चढ़ते हैं काफी ऊंची छलांग लगाते हुए पेड़ पर टंगे फल तोड़ लेते हैं। इन कुत्तों ने लोगों को उलझन में डाल दिया कि वाकई में ये सामान्य कुत्ते हैं या फिर उड़ने वाले कोई अनोखे कुत्ते। वैसे, वीडियो देखिए और बताइए आपकी इस बारे में क्या राय है।
भगवान कृष्ण के जीवन से सीखने लायक हैं ये 10 बातें, अपनाए तो कभी नहीं होंगे निराश
पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम
किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News