महिला के मुंह से पेट के अंदर घुसा 4 फीट लंबा सांप, सामने आया दिल दहला देने वाला वीडियो

Published : Mar 05, 2023, 12:26 PM ISTUpdated : Mar 05, 2023, 01:10 PM IST
snake inside womens body

सार

वायरल वीडियो रूस के दागिस्तान (Dagestan) का है। वीडियो में डॉक्टर्स बेहोश हो चुकी महिला के मुंह से सांप बाहर निकालते नजर आ रहे हैं।

वायरल डेस्क. सांप के नाम से ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं, किसी को सांप छू भर ले तो व्यक्ति का बुरा हाल हो जाता है। पर सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें डॉक्टर्स एक महिला के मुंह से सांप बाहर निकालते नजर आते हैं। दरसअल, एक 4 फीट का सांप एक महिला के मुंह से उसके पेट में घुस गया था।

मुंह में कैसे घुस गया सांप?

वायरल वीडियो रूस के दागिस्तान (Dagestan) का है। वीडियो में डॉक्टर्स बेहोश हो चुकी महिला के मुंह से सांप बाहर निकालते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सांप सोते वक्त महिला के मुंह के अंदर जा घुसा। हालांकि, इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर डिबेट जारी है कि आखिर ये कैसे हो सकता है। लोग कमेंट सेक्शन में लिख रहे हैं कि महिला आखिर कितनी गहरी नींद में रही होगी कि सांप उसके मुंह में घुस गया ? बता दें कि इस वीडियो को @fascinateflix नाम के पेज से शेयर किया गया है, जिसे 22 लाख बार देखा जा चुका है। देखें वीडियो...

 

 

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल