
Sannati Mitra India Gate dance video: कोलकाता की मॉडल और 2017 मिस कोलकाता विजेता के रूप में पहचान रखने वाली सन्नति मित्रा ने एक वीडियो से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। दिल्ली का इंडिया गेट, जो राष्ट्रीय गर्व और सम्मान का प्रतीक माना जाता है, पर उनका तौलिया पहन कर किया गया डांस वीडियो वायरल हो गया है। सन्नति ने बॉलीवुड फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के गाने "मेरे ख्वाबों में" को रीक्रिएट करते हुए सफेद तौलिया और चप्पल पहनकर डांस किया। वीडियो में वहां मौजूद लोग, खासकर बच्चे, उनकी हरकतों को हैरानी से देखते नजर आए। इंटरनेशनल मेन्स डे के मौके पर इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "हैप्पी इंटरनेशनल मेन्स डे। आप सभी साहस, दया और सहानुभूति से दूसरों को प्रेरित करते रहें।"
वीडियो ने कुछ ही घंटों में 4.8 लाख व्यूज बटोर लिए, लेकिन इसके साथ ही सन्नति को सस्ती पब्लिसिटी स्टंट करने के आरोप झेलने पड़े। सोशल मीडिया पर इसे अश्लील और सार्वजनिक स्थल के लिए अनुचित बताया जा रहा है। इंडिया गेट जैसी जगह पर इस तरह की हरकत को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई। कई यूजर्स ने कहा कि यह राष्ट्रीय महत्व के स्थल का अपमान है और दिल्ली पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की।
यह पहली बार नहीं है जब सन्नति विवादों में आई हैं। इससे पहले, दुर्गा पूजा पंडाल में उनके पहनावे ने भी खूब चर्चा बटोरी थी। तस्वीरों में वह थाई-हाई स्लिट गाउन पहने नजर आई थीं, जबकि उनके साथ मौजूद महिलाओं के पहनावे को भी धार्मिक माहौल के लिए अनुचित माना गया था। उस समय भी सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे संस्कृति और धार्मिक भावनाओं का अपमान कहा था।
सन्नति का यह वीडियो अब एक बड़ी बहस का हिस्सा बन गया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज के चक्कर में नागरिक जिम्मेदारियों को दरकिनार किया जा रहा है? जहां कुछ इसे क्रिएटिव एक्सप्रेशन मानते हैं, वहीं कई लोग इसे संवेदनशील स्थानों के प्रति आदरभाव की कमी करार दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें
किंग कोबरा का बड़ा राज आया सामने, 188 साल पुराना भ्रम टूटा
Video: अमिटी यूनिवर्सिटी की छात्रा का डांस Viral, न्यूडिटी के आरोप पर छिड़ी बहस
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News