दुल्हन की धांसू ब्राइडल एंट्री देख इमोशनल हुआ दुल्हा, वरमाला से पहले स्टेज पर फूट-फूटकर रोया, Video देखा क्या...

Published : Mar 09, 2023, 03:29 PM IST
Wedding Viral Video

सार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रहा है। शादी के मौके पर दुल्हा स्टेज पर दुल्हन का इंतजार कर रहा है, तभी दुल्हन की एंट्री होती है। अपनी दुल्हन को देख दुल्हा फूट-फूटकर रोने लगता है।

वायरल डेस्क : दुल्हन की विदाई के वक्त का माहौल इमोशनल होता है। दुल्हन, उसकी फैमिली, उसकी फ्रेंड्स और नाते-रिश्तेदारों को तो आपने देखा होगा लेकिन क्या कभी आपने दुल्हे राजा को रोते देखा है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दुल्हा इमोशनल हो जाता है। यह वीडियो दुल्हन की विदाई का नहीं बल्कि वरमाला से पहले स्टेज का है। दुल्हा-दुल्हन एक-दूसरे के सामने खड़े हैं और फूट-फूटकर रो रहे हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

जब दुल्हन को देख इमोशनल हुआ दुल्हा

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में दूल्हा स्टेज पर अपनी दुल्हन का इंतजार कर रहा है। तभी दुल्हन की ब्राइडल एंट्री होती है और वह स्टेज पर आ जाती है। दुल्हन को देख दुल्हा इमोशनल हो जाता है। कुछ ही सेकेंड्स में वह रोने लगता है। अपने दूल्हे की आंखों में आंसू देख दुल्हन भी खुद को रोक नहीं पाती और वह भी रोने लगती है। थोड़ी देर में दोनों फूट-फूटकर रोने लगते हैं। दोनों अपने इमोशंस को छिपाते भी नजर आ रहे हैं। अपन आंसू पोंछ रहे हैं। इस मोमेंट को फोटोग्राफर ने अपने कैमरे में कैद कर दिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

 

सोशल मीडिया पर गजब का रिएक्शन

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से wedding_couple_photography_20 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। अब तक वीडियो को 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 8 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक किया है और इस पर अपना अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा, 'यह लव मैरिज लग रही है।' तो वहीं दूसरे ने लिखा, 'दूल्हा तो बेहद इमोशनल निकला...'

इसे भी पढ़ें

होली का सबसे जरबदस्त Viral Video : भांग के नशे में कर डाला शुभकामनाओं का गुड़ गोबर

 

महिला को देखकर ऐसे लाड़ दिखाने लगे दो खूंखार शेर जैसे डॉग हों, 10 लाख बार देखा गया वीडियो

 

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल