वायरल वीडियो में एक महिला लंबे समय बाद दो शेरों से मिलती हुई नजर आती है। उसे देखते ही दोनों शेर उसकी ओर दौड़ते हैं।
वायरल डेस्क. जिन शेरों को देखकर लोगों के हाथ-पांव फूल जाते हैं, वैसे दो खूंखार शेर जब डॉग की तरह लाड़ दिखाने लगें तो हैरानी होना लाजमी है। सोशल मीडिया पर एक महिला और दो शेरों का ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला लंबे समय बाद दो शेरों से मिलती हुई नजर आती है। उसे देखते ही दोनों शेर उसकी ओर दौड़ते हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

महिला के पीछे खड़ा शख्स इस हैरान कर देने वाले दृश्य को कैमरे में कैद कर लेता है। महिला जैसे ही आगे पहुंचती है दोनों शेर डॉग्स की तरह उसपर लपक पड़ते हैं और जमकर लाड़ दिखाते हैं। इस हैरान करने वाली वीडियो को 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। देखें वीडियो..
Scroll to load tweet…
