Video : वेटर एक.. हाथ में डोसे की 16 प्लेट, बैलेंस ऐसा कि आनंद महिंद्रा भी हो गए इंप्रेस

Published : Feb 02, 2023, 10:16 AM ISTUpdated : Feb 02, 2023, 01:16 PM IST
 waiter Viral Video

सार

सोशल मीडिया पर एक वेटर का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक रेस्टोरेंट का है, जहां एक वेटर डोसे सर्व कर रहा है। उसके हाथ में एक साथ डोसे की 16 प्लेट है। उसने सभी प्लेट्स को इस तरह पकड़ा है कि बैलेंस देखते ही बनता है।

ट्रेंडिंग डेस्क : अगर आपको अपने हाथों से डोसे की प्लेट पकड़नी हो तो कितनी प्लेट एक साथ पकड़ सकते हैं? आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये कैसा सवाल है? कोई भी एक बार में दो प्लेट पकड़ सकता है। लेकिन ऐसा नहीं है, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक वेटर के हाथ में एक, दो या तीन नहीं बल्कि 16 प्लेट है। यह वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) भी इस वेटर के बैलेंस के दीवाने हो गए हैं। उन्होंने खुद उसका वीडियो शेयर किया है।

आनंद आनंद महिंन्द्रा ने शेयर किया

इस वीडियो को देख वेटर से बिजनेसमैन आनंद महिंन्द्रा भी इंप्रेस हो गए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि 'इस वेटर की जो प्रोडक्टिविटी है, उसे हम सभी को ओलंपिक खेल में मान्यता दिलाने की आवश्यकता है। यह युवक उस इवेंट में गोल्ड मेडल का दावेदार होगा।'

वेटर का बैलेंस देखते रह जाएंगे..

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में डोसा बनने के बाद एक वेटर एक साथ कई डोसे की प्लेट्स को अपने हाथों में एक के ऊपर एक रखकर सर्व करता है। एक बार में उसने 16 प्लेट्स हाथ में पकड़े हुए है। उसका प्लेट्स रखने का बैलेंस हर किसी को दीवाना बना रहा है।

 

गजब का हुनर

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जबरदस्त तरीके से शेयर किया जा रहा है। अब तक 2 मीलियन से ज्यादा बार इस वीडियो को देखा गया है। 32 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है और कमेंट्स में अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। किसी यूजर ने लिखा है कि गजब का हुनर है तो किसी ने इसे काम के प्रति गहरा प्यार बताया है। स्वाति बलम नाम के एक यूजर्स ने दावा किया है कि यह विद्यार् थीभवन बेंगलुरु में यह उनका पसंदीदा डोसा है। यहां डोसा पाने के लिए लंबी-लंबी लाइन लगती है। सोशल मीडिया पर वेटर के हुनर की जमकर तारीफ हो रही है।

इसे भी पढ़ें

19 साल की इस लड़की ने ऐसा क्या किया कि रूस ने बता दिया आतंकवादी, डाल दिया सबसे खूंखार लोगों की लिस्ट में

 

खाने को आटा नहीं, आसमान पर पेट्रोल-डीजल के दाम, कंगाल पाकिस्तान मंगा रहा लग्जरी कार

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल