
ट्रेंडिंग डेस्क। लियोनार्दो दा विंची द्वारा 16वीं सदी में बनाई गई मोनालिसा की पेंटिंग आज दुनिया की सबसे महंगी पेंटिंग है। भटकती आंखें और रहस्मयी मुस्कान वाली इस पेंटिंग को बनाने की कहानी भी काफी रोचक है। लियानार्दो को यह पेटिंग बनाने में करीब 16 साल लग गए और फिर भी पेंटिंग पूरी नहीं हो पाई। पेंटिंग पूरी बनाए बिना वे दुनिया से चल बसे। बताया जाता है कि इस पेंटिंग में सिर्फ मोनालिसा के होंठ बनाने उन्हें 12 साल का लंबा वक्त लग गया। मगर ये होंठ और इसकी मुस्कान वाकई रहस्यमयी है। विशेषज्ञ आज भी इस मुस्कान का रहस्य खोज रहे हैं। इसे अलग-अलग एंगल से देखने पर यह अलग-अलग दिखती है।
बहरहाल, यह तो बात थी असली मोनालिसा पेंटिंग से जुड़े फैक्ट की, मगर भारत में सोशल मीडिया यूजर्स कुछ भी कर सकते हैं और इस बार उन्होंने मोनालिसा की तस्वीर से छेड़छाड़ करते हुए उसे अलग-अलग साड़ी पहने हुए दिखाया है। इन दिलचस्प फोटो की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर पूरी एक थ्रेड पोस्ट की गई है, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।
मोनालिसा की इस एडिटेड फोटो वाली थ्रेड पोस्ट को ट्विटर यूजर पूजा सांगवान ने अपने अकाउंट हैंडल से पोस्ट की है। इसमें दिखाया गया है कि अगर मोनालिसा देश के विभिन्न राज्यों से संबंधित होती तो अलग-अलग पहनावे के आधार पर वो कैसी दिखती। पहले ट्वीट में मोनालिसा का दक्षिण दिल्ली संस्करण लिसा मौसी को दिखाया गया है। वहीं, दूसरे ट्वीट में मोनालिसा को महाराष्ट्रियन "लिसा ताई" के रूप में दिखाया गया।
मोनालिसा के पैरोडी वर्जन से प्रभावित हैं यूजर्स
इस वायरल ट्विटर थ्रेड में साड़ी पहने और बड़ी लाल बिंदी लगाए अगले ट्वीट में बिहार की रहने वाली लिसा देवी भी दिखाई दे रही हैं। वहीं, राजस्थान की महारानी लिसा और बंगाल की शोना लिसा को भी इस ट्विटर पोस्ट में दिखाया गया है। पूजा ने इस थ्रेड में केरल की लिसा मोल, तेलंगाना की लिसा बोम्मा और गुजरात की लिसा बेन के साथ इस पोस्ट को खत्म किया है। ट्विटर पर पोस्ट होन के बाद हजारों लाखों यूजर्स ने इस थ्रेड पर रिएक्शन दिए हैं, जिनमें लाइक्स, कमेंट्स और रीट्वीट शामिल है। यूजर्स इस प्रसिद्ध पेटिंग के पैरोडी वर्जन से काफी प्रभावित दिख रहे हैं।
बुजर्ग पति का वृद्ध महिला कैसे रख रही खास ख्याल.. भावुक कर देगा यह दिल छू लेना वाला वीडियो
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News