बच्चों को अनोखे अंदाज में दुलारते हुए मादा चीते का वीडियो हुआ वायरल, इंटरनेट पर मचा रहा धूम

Published : Sep 18, 2022, 02:09 PM IST
बच्चों को अनोखे अंदाज में दुलारते हुए मादा चीते का वीडियो हुआ वायरल, इंटरनेट पर मचा रहा धूम

सार

ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मादा चीता फर्श पर लेटी हुई है और उसके चार छोटे बच्चे उससे खेल रहे हैं। यह वीडियो कुछ ही घंटे में वायरल हो गया।  इसे अब तक 16 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। 

ट्रेंडिंग डेस्क। बिग कैट प्रजाति के जानवर चीता को भारत में विलुप्त घोषित किए जाने के करीब 70 साल बाद एक बार फिर ऐतिहासिक रूप से यह देश में वापस आ गया है। अफ्रीकी देश नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 72वें जन्मदिन पर इन्हें छोड़ा। तब से सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि, दुनियाभर के तमाम देशों में चीता जबरदस्त सुर्खियों में है। 

इस जानवर के एक से एक कई नए-पुराने वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं और लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो एक मादा चीता और उसके चार बच्चों का वायरल हो रहा है, जिसे इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है। यह वीडियो माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर पोस्ट किया गया है। 37 सेकेंड के इस वायरल वीडियो क्लिप को ट्विटर पर करीब 16 लाख बार देखा जा चुका है, जबकि लगभग एक लाख पांच हजार यूजर्स ने इसे लाइक किया है। वहीं, इस वीडियो को करीब 11 हजार यूजर्स ने रीट्वीट किया है और साढ़े पांच सौ यूजर्स ने इस पर दिलचस्प कमेंट किए हैं। 

 

 

अब तो इन जानवरों को शांति से रहने दो भाई 
वीडियो देखकर लगता है कि ये जानवर कितने राजसी ठाठ वाले रहे हैं और अन्य विलुप्त हो रहे वन्यजीवों की तरह इन्हें भी संरक्षण के लिए कितनी जरूरत है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मादा चीता फर्श पर लेटी है और पहले एक बच्चे को दुलारती है। यह देखकर आसपास खेल रहे तीन और बच्चे उसके आसपास आ जाते हैं और उसके साथ खेलने लगते हैं। बच्चों में से एक मां के ऊपर चढ़ने की कोशिश करता है, मगर गिर जाता है। एक दो बार वह ऐसा ही करता है और विफल होता रहता है। हालांकि, देखभाल करने वाली मां शावकों को चाटते हुए दुलारती रहती है। कई लोगों ने लिखा कि कैसे इन जानवरों को शांति से रहने दिया जाए और अब इनका शिकार नहीं होना चाहिए। 

अकबर के समय दस हजार चीते थे! 
बता दें कि चीता को भारत में 1952 में विलुप्त घोषित कर दिया गया था। 2009 से भारत में अफ्रीका से चीता लाने की कोशिशें जारी थी, जो अब रंग लाईं। दावा किया जा रहा है कि 1947 में देश के अंतिम तीन चीतों का शिकार मध्य प्रदेश के कोरिया रियासत के राजा रामानुज प्रताप सिंहदेव ने किया था। इसकी तस्वीर भी इन दिनों वायरल हो रही है। इससे पहले 1556 से 1605 तक अकबर के शासनकाल में भारत लगभग दस हजार चीते होने का दावा किया जाता रहा है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम 

किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल