Shocking: बेघर लड़की ठंड से बचने के लिए अपना जिस्म बेचती है, रात बीत जाए इसलिए पुरुषों के साथ सोती है

Published : Nov 27, 2021, 06:17 PM ISTUpdated : Nov 29, 2021, 07:57 AM IST
Shocking: बेघर लड़की ठंड से बचने के लिए अपना जिस्म बेचती है, रात बीत जाए इसलिए पुरुषों के साथ सोती है

सार

नताली कॉक्स (Natalie Cox) का कहना है कि बॉयफ्रेंड से अलग होने के बाद उन्हें सड़कों पर रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। हालांकि इससे भी बुरा तक हुआ, जब उन्हें पता चला कि उनके पेट में दो महीने का बच्चा पल रहा है। 

(सांकेतिक तस्वीर)

वेल्स (Wales) . यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) के देश वेल्स से एक हैरान करने वाली कहानी (Shocking Story) सामने आई है। यहां एक बेघर महिला को एक रात की छत के लिए खुद को बेचना पड़ा। यहां तक कि किसी पुरुष के साथ सोने के लिए भी तैयार है। ऐसा उसने एक नहीं बल्कि बार किया। नताली कॉक्स (Natalie Cox) नाम की महिला अभी गर्भवती है। अपने प्रेमी से अलग होने के बाद वह सड़कों पर रहने के लिए मजबूर हो गई। उसका कहना है कि एक गर्म जगह और रात में ठहरने की जगह चाहिए। उसके लिए वह पुरुषों के साथ संबंध बनाती है। 

"खुद को गर्म रखने के लिए पुरुषों के साथ सोना पड़ता है" 
26 साल की नताली की कहानी हैरान करने वाली है। वह बताती है कि वह खूब शराब पीती है। गर्म जगह पाने के लिए खुद को सेक्स के लिए बेचने को मजबूर हो जाती है। वह रात के लिए अपने सिर को तकिये पर रखने के लिए पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाती है। ऐसा इसलिए करना पड़ता है क्योंकि रात में वेल्स का तापमान बहुत ज्यादा गिर जाता है।  

2 महीने की गर्भवती है नताली
नताली सालों से साउथ वेल्स केस्वानसी की सड़कों पर रह रही है। लेकिन पिछला साल उसके लिए सबसे बुरा था।नताली को अपने प्रेमी से अलग होने के बाद सड़कों पर वापस जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। हालांकि उसके साथ इससे भी बुरा हुआ। दो महीने के बाद उसे पता चला कि वह दो महीने की गर्भवती है। नताली ने कहा, मैं सड़कों पर जिंदा रहने की कोशिश कर रही हूं। हालांकि ये पूरी तरह से पागलपन है। लेकिन मैंने इसका रास्ता निकाला। यह मुश्किल है। मुझे पता है कि मैं गर्भवती हूँ लेकिन मैं और अधिक पी रही हूं। सर्दी भयानक होने वाली है। मैं ठंड को लेकर परेशान हूं। खुद को गर्म रखने के लिए ऐसा करना जरूरी है।

वेल्स ऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, नताली 14 साल की उम्र में स्वानसी चली गई थी। वह तब से ही अपने परिवार से अलग है। उसने कहा कि सड़कों पर रहना हमेशा कठिन रहा है। हालांकि पिछला साल ज्यादा कठिन था। पिछले साल रात को 2 बजे किसी आदमी ने पुल से फेंकने की कोशिश की। मुझे अपने प्रेमी से अलग हुए 2 महीने हो गए हैं। 

ये भी पढ़ें..

Sania Aashiq: कौन है पाकिस्तान में रहने वाली 25 साल की ये विधायक, लोग इनका अश्लील वीडियो सर्च कर रहे हैं

Queen Elizabeth के बैंगनी हाथ देखकर घबराए ट्विटर यूजर्स, डॉक्टर्स ने दिया इसका जवाब

Srinagar के SSP ने चना बेचने वाले के लिए किया ऐसा काम, लोगों ने कहा- देश को ऐसा ही अधिकारी चाहिए

एक व्यक्ति अपनी मंगेतर को अश्लील मैसेज क्यों भेजता है? जानें मुंबई की सेशन कोर्ट में क्या कहा गया

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल