कुछ नहीं करने की जॉबः 5 से 7 हजार रु. सिर्फ 2-3 घंटे में कमा लेता है यह युवक

Published : Sep 06, 2022, 11:25 AM ISTUpdated : Sep 06, 2022, 11:40 AM IST
कुछ नहीं करने की जॉबः 5 से 7 हजार रु. सिर्फ 2-3 घंटे में कमा लेता है यह युवक

सार

जापान के एक युवक को लोग अपने साथ किराए पर ले जाना पसंद करते है। किराए पर ले जाकर वे उसके साथ टाइम पास करते हैं और बदले में दो से तीन घंटे के लिए पांच से सात हजार रुपए का भुगतान करते हैं। 

टोक्यो। हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बेटा या बेटी पढ़-लिखकर कोई अच्छी जॉब करे, जिससे मोटी रकम कमा सके। मगर एक युवक ऐसा भी है, जो कुछ भी नहीं करता और वह हर रोज हजारों रुपए कमा लेता है। जी हां, जापान का रहने वाला यह युवक लोगों के साथ सिर्फ टाइम पास करने के बदले पैसे लेता है। उसकी फीस दो से तीन घंटे के लिए पांच से सात हजार रुपए तक है। इसमें उसका खाना-पीना, आना-जाना सब कुछ शामिल है। 

उसकी इस अनोखी नौकरी की चर्चा दुनियाभर में हो रही है और उसे लोग 'डू नथिंग मैन' (Do Nothing Man) नाम से जानने लगे हैं। इस युवक को बिना कुछ किए ही हर महीने लाखों रुपए मिल जाते हैं। युवक की उम्र 39 साल है और उसका नाम शोजी मोरिमोतो है। वह लोगों के साथ समय बिताने के लिए खुद को किराए पर पेश करता है और बदले में पैसे वसूलता है। 

किराए पर लेने वाला शख्स आने-जाने और खाने-पीने के पैसे भी देता है 
शोजी मोरिमोतो यह सर्विस किसी इवेंट, पार्टी या फिर लंच-डिनर के समय जाने के लिए भी देते हैं। जो शख्स उन्हें किराए पर लेता है, वह सिर्फ उसके साथ मौजूद रहते हैं और कुछ भी नहीं करते। वह जहां जाता है, उन्हें जाना पड़ता है। इस दौरान जिस शख्स ने उन्हें किराए पर लिया है, वह उनके आने-जाने के किराए के पैसे, खाने-पीने का इंतजाम भी करता है। इसके बदले वह शख्स शोजी को दो से तीन घंटे के लिए पांच से सात हजार रुपए तक भुगतान करता है। 

पांच साल पहले तक फ्री सर्विस देते थे मोरिमोतो
शोजी जापान की राजधानी टोक्यो में रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर उनके करीब पौने तीन लाख फॉलोअर्स हैं। शोजी के मुताबिक, करीब पांच साल पहले तक वह लोगों को मुफ्त में यह सर्विस देते थे, मगर बाद में इसके लिए वे फीस चार्ज करने लगे। उन्होंने विज्ञापन निकाला कि समय बिताने के लिए कोई भी उन्हें किराए पर ले सकता है। इसके बाद लोग उन्हें हॉयर करने लगे। अब उनके बहुत से क्लाइंट हैं, जो अक्सर उन्हें अपने साथ समय बिताने के लिए कहीं न कहीं ले जाते हैं। खासकर, उनके क्लाइंट वे लोग हैं, जो अकेले हैं और अपना अकेलापन दूर करने के लिए उन्हें साथ रखते हैं। 

हटके में खबरें और भी हैं..

पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम 

किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

24 लाख सब्सक्राइबर वाले यूट्यूबर को दहेज में मिला 71 लाख कैश-21 तोला गोल्ड
होटल रूम में कंडोम का ढेर देख चौंक गया स्टाफ, वायरल वीडियो पर 10 लाख से ज्यादा व्यूज