पत्नी ने खुद कराई पति की दूसरी शादी, अब तीनों एक साथ एक छत के नीचे रहते हैं, बेहद दिलचस्प है पूरा किस्सा

Published : Sep 25, 2022, 10:40 AM ISTUpdated : Sep 25, 2022, 10:42 AM IST
पत्नी ने खुद कराई पति की दूसरी शादी, अब तीनों एक साथ एक छत के नीचे रहते हैं, बेहद दिलचस्प है पूरा किस्सा

सार

एक महिला ने अपने पति की शादी दूसरी महिला से करा दी। अब तीनों एक साथ एक छत के नीचे रहते हैं। यह रोचक मामला आंध्र प्रदेश के तिरुपति का है। उनकी शादी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

तिरुपति। पति-पत्नी के बीच कोई 'वो' यानी तीसरा शख्स आ जाए तो अगला उसे बर्दाश्त नहीं करता। बहुत से लोग शादी से पहले किसी के साथ रिलेशन में होते हैं, मगर उससे शादी नहीं हो पाती। शादी के कुछ लोग पुराना प्यार भूल जाते हैं और नए यानी पति या पत्नी के साथ जीवन का सफर पूरा करते हैं, मगर कुछ लोग शादी के बाद भी पार्टनर को धोखा देते हुए पुराने प्यार से संबंध में रहते हैं और यही घर बिखरने की वजह बन जाता है। फिलहाल, ऐसा ही चौंकाने वाला एक मामला आंध्र प्रदेश से सामने आया है, मगर यहां परिणाम बिल्कुल उलट निकला। 

दरअसल, आंध्र प्रदेश के तिरुपति में एक महिला ने पारंपरिक समारोह में एक मंदिर में अपने पति की शादी दूसरी महिला से कर दी। युवक का नाम कल्याण है और वह तिरुपति के डक्काली में अंबेडकर नगर का रहने वाला है। कल्याण सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहता है और खासकर यूट्यूब और शेयर चैट समेत कई और प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो पोस्ट करता है, जिसे लोग पसंद करते हैं। उसकी फैन फॉलोइंग भी अच्छी-खासी है। 

विशाखापत्तन में रहने वाली नित्या की तरफ आकर्षित हो रहा था कल्याण 
कुछ साल पहले उसकी मुलाकात कडप्पा की रहने वाली विमला से हुई। दोनों की यह मुलाकात पहले दोस्ती में बदली और फिर प्यार में। बाद में उन्होंने शादी कर ली और साथ-साथ रहने लगे। यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचने के  लिए कल्याण और विमला दोनों मिलकर वीडियो बनाते और सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट करते, जहां उसे काफी पसंद किया जाता। दोनों का जीवन हंसी-खुशी कट रहा था, मगर इसमें थोड़ी परेशानी तब शुरू हुई, जब विमला ने देखा कि कुछ समय से कल्याण काफी मूडी हो रहा है। अपने स्तर पर कुछ खोजबीन के बाद उसे पता चला कि कल्याण इन दिनों एक युवती की तरफ आकर्षित हो रहा है, जिसका नाम नित्या श्री है और वह विशाखापत्तनम की रहने वाली है। 

हाथ जोड़कर अपने पति से मेरी शादी करा दो 
नित्याश्री भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी और वीडियो बनाकर पोस्ट करती रहती थी। संभवत: इसी दौरान उसकी मुलाकात कल्याण से हुई और दोनों के बीच कुछ-कुछ शुरू हो गया थाा। एक दिन विशाखापत्तनम से नित्या उनके मोहल्ले में ही रहने आ गई। यहां आने के बाद नित्या को पता चला कि कल्याण की शादी हो चुकी है, तो वह उदास हो गई। दोनों के बीच बातचीत भी बंद हो गई, मगर दोनों एकदूसरे के बिना रह भी नहीं पा रहे थे। ऐसे में एक दिन नित्या कल्याण के घर पहुंची और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा विमला ने खोला, उसे देखते ही नित्या ने हाथ जोड़ लिए और थोड़ा रुंआसा होते हुए अपने और कल्याण के रिश्ते के बारे में बता दिया। नित्या ने विमला से कल्याण से शादी करने और साथ रहने की अपील की। उसने प्रस्ताव रखा कि हम तीनों एक साथ एक छत के नीचे रह सकते हैं। लंबे समय तक विचार के बाद विमला मान गई और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मंदिर में नित्या और कल्याण की शादी करा दी। उनकी शादी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अब तीनों एक साथ रहते हैं। 

हटके में खबरें और भी हैं..

बुजर्ग पति का वृद्ध महिला कैसे रख रही खास ख्याल.. भावुक कर देगा यह दिल छू लेना वाला वीडियो 

मां ने बेटे को बनाया ब्वॉयफ्रेंड और साथ में किए अजीबो-गरीब डांस, भड़के लोगों ने कर दी महिला आयोग से शिकायत

कौन है PFI का अध्यक्ष ओमा सलाम, जानिए इस विवादित संगठन का अध्यक्ष बनने से पहले वो किस विभाग का कर्मचारी था

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल