किटी पार्टी में भाभी जी के किलर डांस मूव्स के दीवाने हुए लोग, कमेंट बॉक्स में आए गजब रिएक्शन

Published : Aug 27, 2022, 03:17 PM IST
किटी पार्टी में भाभी जी के किलर डांस मूव्स के दीवाने हुए लोग, कमेंट बॉक्स में आए गजब रिएक्शन

सार

सोशल मीडिया पर एक किटी पार्टी में हुए डांस का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आंटियों और भाभियों ने मिलकर गजब का डांस किया। एक भाभी ने मशहूर गाना काला चश्मा पर जो डांस मूव्स दिखाए, जिसके लोग दीवाने हुए जा रहे हैं। 

ट्रेंडिंग डेस्क। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कटरीना कैफ अभिनीत मूवी बार-बार देखो का मशूहर ट्रैक सॉन्ग काला चश्मा अक्सर ट्रेंड में रहता है। इस गाने पर लोग खूब वीडियो बनाते हैं, जो कभी-कभी काफी फनी होता है। फिलहाल, यह गाना एक बार फिर ट्रेंड में है और देश ही दुनियाभर से इस पर अलग-अलग अंदाज में वीडियो बनाकर शेयर किए जा रहे हैं। यह वीडियो पिछले दिनों तब ट्रेंड में आया, जब इंडियन क्रिकेट टीम के प्लेयर्स ने इस गाने पर वीडियो बनाया। तब से सोशल मीडिया पर यह धूम मचा रहा है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक किटी पार्टी में शामिल हुई महिलाओं ने वीडियो बनाकर पोस्ट कर दिया। इस पार्टी में शामिल कुछ भाभियों और आंटियों ने फनी अंदाज में इस गाने पर जबरदस्त डांस किया। इंस्टाग्राम पर वीडियो नेशन के नाम से मौजूद अकाउंट से पोस्ट किए गए इस वीडियो क्लिप को अब तक लाखों बार देखा गया, जबकि हजारों यूजर्स ने इसे पसंद किया है। 

 

 

किटी पार्टी के इस छोटे वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि महिलाएं एक कमरे में मौजूद हैं, तभी वहां बार बार देखो मूवी का गाना काला चश्मा बजने लगता है। इस गाने पर महिलाएं थिरकने लगती हैं। तभी एक महिला जमीन पर अनोखे अंदाज में डांस करने लगती है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में मजेदार रिएक्शन दिए हैं। 

बच्चों की हर चाल गाने की धुन पर ऑन-प्वाइंट थी 
वीडियो के कैप्शन में लिखा है, आंटीज ऑन फायर। वहीं, इससे पहले, युगांडा में एक बच्चों के ग्रुप ने इसी गाने पर किलर डांस कर लोगों को हैरान कर दिया था। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में बच्चों की हर चाल गाने की धुन पर ऑन-प्वाइंट थी। कुछ यूजर्स ने तो कमेंट बॉक्स में यह भी लिख दिया कि बच्चों को भारतीय चैनल अपने शो के लिए आमंत्रित करें।  वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस महिला को जैसे डांस करने आता था, उन्होंने वैसे डांस किया। इस गाने को अर्श, बादशाह और नेहा कक्कड़ ने गाया है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम 

किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ  

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल