
ट्रेंडिंग डेस्क। मच्छरों से जुड़े अजीबो-गरीब तथ्य हैं, जिन्हें जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। दुनियाभर में छोटे से दिखने वाले मच्छर की भी कई प्रजातियां हैं। वो भी एक दो या तीन नहीं बल्कि, 3500 प्रजातियां। एशियाई मच्छर है एक बार में 0.005 मिलीलीटर खून चूस लेता है। मच्छर स्ट्रा यानी पतली पाइप की तरह प्रोबोसिस से खून चूसता है। खून मादा मच्छर ही चूसती है, वो भी अपना वंश और प्रजाति आगे बढ़ाने के लिए। अगर मच्छर खून नहीं चूसे तो वह अंडे नहीं दे पाएगी, इसलिए खून चूसना उसके लिए जरूरी है।
यही नहीं, 90 हजार मच्छर चाहें तो इंसान का 0.45 मिलीलीटर खून पी सकते हैं। इसके अलावा, मच्छर पुरुषों को, गर्भवती महिलाओं को और मोटे लोगों को अधिक काटते हैं। दरअसल, जब कोई मादा मच्छर इंसान के शरीर पर बैठ गई और वह उसे देख नहीं रहा, तो मच्छर अपना पेट भरने तक उसे काटती रहेगी यानी खून चूसती रहेगी। मच्छर के काटने के बाद इंसान को खुजली होती है और वहां लाल निशान पड़ जाता है। ऐसा स्कीटर सिंड्रोम की वजह से होता है।
कुछ मच्छरों के काटने से त्वचा पर घाव भी हो जाते हैं
मादा मच्छर का डंक बेहद महीन और तेज होता है। जब वो डंक चुभोती है, तो ऐसा लगता है मानों कोई सूई चुभो रहा है। मच्छरों के स्लाइवा के प्रति इंसानों की त्वचा एंटीको आग्यूलेंट रिएक्शन देती है।इस वजह से खून जमता नहीं है और वह जब तक चाहे आपका खून चूस सकता है। यही नहीं, कई बार कुछ मच्छरों के काटने से त्वचा पर घाव भी हो जाता है। अगर आपको दस लाख मच्छर काट लें तो आपके शरीर से करीब साढ़े पांच लीटर खून उनके पेट में चला जाएगा और तब आपकी मौत भी हो सकती है।
इंसान को उसकी गंध से पहचान लेते हैं मच्छर
ऐसा दावा किया जाता है कि मच्छर इंसानों को केवल काटते ही नहीं, उनका खून ही नहीं चूसते बल्कि, उनकी त्वचा पर पेशाब भी कर देते हैं। इस कारण से त्वचा में संक्रमण हो जाता है। यही नहीं मच्छर इंसानों की गंध भी पहचान लेते हैं। पास आने के बाद वे जान जाते हैं कि इस इंसान से उसका सामना पहले कभी हुआ था या नहीं। उसने कभी इसे काटा है या नहीं, वह उसकी गंध से पहचान लेता है। इसके अलावा, किसी इंसान के शरीर का पूरा खून चूसने के लिए मच्छर को उस व्यक्ति को करीब 12 लाख बार काटना होगा। इसके बाद इंसान जिंदा नहीं बचेगा।
भगवान कृष्ण के जीवन से सीखने लायक हैं ये 10 बातें, अपनाए तो कभी नहीं होंगे निराश
पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम
किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News